सपा अब समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई, केशव प्रसाद मौर्य बोले लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी 80 में से सभी सीटें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2019 कुंभ से अच्छा 2025 के महाकुंभ की व्यवस्था होगी। जिसमें कुंभ की पूरी पिक्चर दिखाएंगे।

103

आगामी 13 मई को सपा, बसपा एवं कांग्रेस के जाने का नारा दिया जा रहा है। प्रदेश के 17 शहरों में भाजपा निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 80 में से 80 सीट जीतेंगे। यह बातें रविवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता राकेश शुक्ला के ऑकलैंड स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

पार्टी में रहेंगे अच्छे लोग
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2019 कुंभ से अच्छा 2025 के महाकुंभ की व्यवस्था होगी। जिसमें कुंभ की पूरी पिक्चर दिखाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सपा अब समाप्तवादी पार्टी और बसपा बिल्कुल समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई है। अच्छे लोग ही पार्टी में रहेंगे, जो गंदे हैं वह पार्टी छोड़कर जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मंत्री नंदी को जन्मदिन की बधाई दी और मंत्री नंदी के बयान पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस में सोनिया गांधी के विरोध में हुई थी बगावत, सचिन पायलट का बड़ा खुलासा

भाजपा ने वादा किया पूरा
निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा का कमल खिलेगा। 13 मई को सपा, बसपा और कांग्रेस गई की आवाज मुझे प्रदेश भर में सुनाई दे रही है। जो भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारते थे, धारा 370 हटाने को कहते थे कि वो काल्पनिक है। भाजपा ने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। कामन सिविल कोड को भी सरकार पूरा करेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.