Maharashtra: अशोक चव्हाण को राज्यसभा में भेजेगी भाजपा? फडणवीस की इस बात से मिले संकेत

अशोक चव्हाण ने 12 फरवरी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 13 फरवरी को वे भाजपा में शामिल हो गए हैं।

112

Maharashtra: congress party छोड़कर 13 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण(Former Chief Minister Ashok Chavan joins Bharatiya Janata Party) को भाजपा की ओर से राज्यसभा में भेजे जाने के संकेत उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) के एक बयान से मिले हैं। उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण राष्ट्रीय स्तर के नेता(Ashok Chavan national level leader) हैं। उनकी ऊंचाई के हिसाब से पार्टी उन्हें सम्मान देगी। उनकी राज्यसभा की सदस्यता(Membership of rajya sabha) के बारे में भाजपा की केंद्रीय समिति(BJP Central Committee) ही निर्णय लेगी। इसकी जानकारी पत्रकारों को जल्द मिलेगी।

12 फरवरी को कांग्रेस की सदस्यता और विधायक पद से दिया इस्तीफा
अशोक चव्हाण ने 12 फरवरी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 13 फरवरी को वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने संकेत दिया है कि अशोक चव्हाण को दिल्ली भेजा जा सकता है। इसी वजह से अटकलें लगाई जा रही है कि भाजपा की ओर से अशोक चव्हाण को राज्यसभा का नाम घोषित किया जाएगा और वे राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे।

Farmers Protest: जानिये, किसानों के दिल्ली कूच पर करमन-अलीगढ़ बॉर्डर पर प्रशासन की कैसी है तैयारी

भाजपा की ओर से दिए जाने वाले ऑफर की चर्चा
पार्टी सूत्रों के अनुसार अशोक चव्हाण को भाजपा की ओर से राज्यसभा में भेजे जाने और उनकी बेटी श्रीजया को भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव का टिकट दिए जाने का ऑफर दिया गया है। इसी वजह से अशोक चव्हाण आज ही भाजपा में शामिल हो गए, जबकि चर्चा थी कि अशोक चव्हाण 15 फरवरी को भाजपा में प्रवेश लेने वाले हैं। पार्टी के भीतर अशोक चव्हाण की ओर से राज्यसभा का नामांकन भरने की जोरदार तैयारी की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.