भाजपा विधानसभाओं में आयोजित करेगी टिफिन बैठक

टिफिन बैठक में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लेकर आते हैं। जिसमें पहले विभिन्न विषयों पर चर्चा होती है। इसके बाद सभी एक साथ भोजन ग्रहण करते हैं।

127

समसरता और सामूहिकता को आत्मसात करते हुए बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए भाजपा (BJP) टिफिन बैठकों (Tiffin Meetings) का आयोजन कर रही है। टिफिन बैठक में सभी पदाधिकारी (Office Bearers) और कार्यकर्ता (Workers) अपने घर से टिफिन लेकर आते हैं। जिसमें पहले विभिन्न विषयों पर चर्चा होती है। इसके बाद सभी एक साथ भोजन ग्रहण करते हैं। अयोध्या विधानसभा की टिफिन बैठक देवकाली स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। जिसमें मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ साल बेमिसाल विषय पर जून महीने में आयोजित महाजनसम्पर्क अभियान पर चर्चा की गयी। सभी विधानसभाओं में इसी तरह टिफिन बैठकों का आयोजन किया जायेगा।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर कीर्तिमानों को स्थापित कर रहा है। आज भारत दुनिया के देशों के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका में है। सरकार की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टालरेंस और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के दूरगामी परिणाम सबके सामने है। आज विकास को लेकर अयोध्या एक कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है।

अयोध्या में लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ रहा है
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हजारों करोड़ की योजनाओं से सरकार अयोध्या का विकास कर रही है। सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या आज विश्व पयर्टन के मानचित्र पर भी स्थापित हो गयी है। अयोध्या में लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह बड़े रोजगार सृजन का कारण बनेगा। जिसका लाभ आर्थिक विकास व समृद्धि के रुप में अयोध्या वासियों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: लड़खड़ाती नजर आ रही है भारत की पारी, कोहली आउट

क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के नौ सालो में युवाओं को अपना भविष्य सुधारने के नए अवसर मिले हैं। किसान समृद्ध हुए है। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। महिला सशक्तिकरण की ओर देश आगे बढ़ रहा है। श्रमिकों के अपेक्षाओं की पूर्ति हुई है।

सरकार की नौ साल की उपलब्धियों की चर्चा
महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार के नौ साल की उपलब्धियों की चर्चा लगातार जनता के साथ करते रहे। सम्पर्क, संवाद और प्रवास की प्रक्रिया को लगातार गतिशील रखें। जून महीने में महासम्पर्क अभियान के तहत नेतृत्व द्वारा दिये कार्यक्रमों को लेकर मिली जिम्मेदारियों का निर्वाह्न कुशलतापूर्वक सभी कार्यकर्ता करें।

देखें यह वीडियो- संजीव हत्याकांड: घायल बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.