भाजपा पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विरोधी, वाराणसी में साइकिल पंचर

भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। सपा को जोरदार झटका लगा है, वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध प्रत्याशी रह चुकी शालिनी यादव ने झटका दिया है।

178
शालिनी यादव

भाजपा के लिए वाराणसी में बड़ा संदेश है। यहां की समाजवादी पार्टी नेता शालिनी यादव भाजपा के साथ हो गई हैं। शालिनी यादव वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में चुनाव लड़ी थीं। अब उनके भाजपा के साथ आने से पार्टी की शक्ति वाराणसी में बढ़ने की आशा है, जबकि साइकिल के पंचर होने की चर्चा जोरों से चल रही है।

भाजपा (BJP) का वाराणसी (Varanasi) में प्रचंड जनमत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आने से प्रदेश के विकास और वाराणसी के विकास में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sbha Election) में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी थे, उनके विरुद्ध समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) ने शालिनी यादव (Shalini Yadav) को उम्मीदवार बनाया था। उस चुनाव में शालिनी यादव को 4.75 लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

सपा में कार्यकर्ताओं की नहीं है सुनवाई
शालिनी यादव ने वर्ष 2019 में ही समाजवादी पार्टी का दामन थामा था। पार्टी ने उन्हें भाजपा के विरुद्ध लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट दिया। जिसमें भाजपा उम्मीदवार और प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने प्रचंड मतों से पराजित कर दिया। इसके बाद शालिनी यादव ने वाराणसी महापौर का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन पराजय का ही सामना करना पड़ा। इसके बाद अब शालिनी यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गई हैं। उन्होंने, आरोप लगाया कि, समाजवादी पार्टी (सपा) में लोगों की सुनवाई नहीं है।

ये भी पढ़ें – अजीत पवार संग जा रहे हैं जयंत पाटील! देखिये क्या कहती हैं फोटो?

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.