भाजपा बिना भेदभाव के कर रही विकास कार्य, भूपेंद्र चौधरी बोले निकाय चुनाव में लहराएगा परचम

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को कहा कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे देश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रही है।

158

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को कहा कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे देश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

मुद्दा विहीन विपक्ष
भूपेन्द्र चौधरी ने प्रदेश कार्यालय पर कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष निकाय चुनाव में अपनी हार की आहट से हताश है। उसके नेता प्रचार के लिए नहीं निकल रहें। एसी कमरों में बैठकर बयानबाजी करने वाले नेताओं का जन सरोकार से काई मतलब नहीं है। जनता सपा-बसपा के कुशासन को आज भी नहीं भूली है। इनके शासन में अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर था।

ये भी पढ़ें- महिला पहलवानों के आरोप पर बृजभूषण का बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

सपा सरकार में चरम पर थी अराजकता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। दंगाइयों और अपराधियों को सपा के शासनकाल में खुला संरक्षण मिलता था। लेकिन, 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ। योगी सरकार में अपराधी या तो जेल में हैं या तो प्रदेश के बाहर हैं। आज उत्तर प्रदेश का हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के आशीर्वाद व समर्थन से निकाय चुनाव में अभूतपूर्व सफलता हासिल करेगी।

ये भी देखें- दोस्ती मीठी बातें, कर देता था ऐसा खतरनाक काम

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.