बहुमत सिद्ध करे सरकार, भाजपा ने राज्यपाल से की मांग

96

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र की वर्तमान स्थिति पर कदम उठाया है। नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मिलकर महाविकास आघाडी से सरकार से बहुमत सिद्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में फडणवीस ने राज्यपाल को एक पत्र दिया है।

मंगलवार सायं को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, आशीष शेलार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट की। इस भेंट में भाजपा की ओर से राज्यपाल को सूचित किया है कि, महाविकास आघाड़ी सरकार के पास बहुमत नहीं है। इसलिए सरकार अपना बहुमत सिद्ध करे।

जो खबरें हमें मिल रही है, शिवसेना के 39 विधायक बाहर हैं, हमें कांग्रेस-एनसीपी के साथ नहीं रहना है। ऐसी परिस्थिति में महाविकास आघाड़ी सरकार के पास बहुमत नहीं बचा है। उस आधार पर बहुमत सिद्ध करने का आदेश राज्यपाल दें, इस संदर्भ की मांग भाजपा की ओर से दी गई है। इस संबंध में राज्यपाल महोदय को न्यायालयों के विभिन्न निर्णय की प्रतियां दी गई है। अब माननीय राज्यपाल इस संबंध में योग्य निर्णय लेंगे ऐसी अपेक्षा है।

देवेंद्र फडणवीस – नेता विपक्ष, महाराष्ट्र विधान सभा

बुधवार को मुख्यमंत्री को बुलाएंगे राज्यपाल?
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल भगत सिंग कोश्यारी बुधवार को मुख्यमंत्री को बुला सकते हैं। माना जा रहा है कि, इस भेंट में राज्यपाल मुख्यमंत्री से पूछ सकते हैं कि, उनके पास बहुमत का आंकड़ा है क्या, यह सुनिश्चित करेंगे और अगले दो दिनों में विशेष अधिवेशन बुलाकर बहुमत सिद्ध करने को कह सकते हैं।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.