BJP ने आम आदमी पार्टी को बताया मूल्यहीन पार्टी, जानें क्यों

भाजपा प्रवक्ता डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि आआपा का चरित्र अब तार-तार हो रहा है। पहले उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए और उन्हें कोर्ट से जमानत नहीं मिली। फिर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जेल गए। अब सांसद संजय सिंह भ्रष्टाचार के आरोप में रिमांड पर हैं।

286

दिल्ली आबकारी घोटाले (excise scams) में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा (BJP) लगातार हमलावर है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी (Dr. Sudhanshu Trivedi) ने आआपा को मूल्यहीन पार्टी बताया है।

ठगा महसूस कर रही दिल्ली की जनता
डॉ. त्रिवेदी ने 06 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि मूल्यों की स्थापना के लिए राजनीति में आई आम आदमी पार्टी मूल्यहीन पार्टी बन गई है। दिल्ली (Delhi) की जनता आज ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में सीबीआई जांच शुरू होते ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने आबकारी नीति को वापस ले लिया। अब सवाल उठता है कि जब नीति सही थी तो वापस क्यों लिया गया। डॉ. त्रिवेदी ने कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले में जिस तरह के साक्ष्य सामने आए हैं, उसके लिए उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ करना जरूरी है।

तार-तार हुआ आआपा का चरित्र
भाजपा प्रवक्ता डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि आआपा का चरित्र अब तार-तार हो रहा है। पहले उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए और उन्हें कोर्ट से जमानत नहीं मिली। फिर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जेल गए। अब सांसद संजय सिंह भ्रष्टाचार के आरोप में रिमांड पर हैं। इससे स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार आम होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें – World Cup 2023: पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच आज मैच, यहां जानिए आंकड़ो में कौन है आगे

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.