Karnataka को लेकर कांग्रेस पर भाजपा ने लगाया बड़ा आरोप, हैदराबाद से जोड़ा कनेक्शन

राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर बाहर हैं। सोनिया गांधी भी जमानत पर बाहर हैं। गांधी परिवार का भ्रष्टाचारी डीएनए हर कांग्रेस के नेता के अंदर उबाल मार रहा है।

59

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे भ्रष्टाचार (corruption) का पर्याय बताया है। 18 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कर्नाटक(Karnataka) के मंत्री जनता की गाढ़ी कमाई लूट कर हैदराबाद ले जाते हैं। वहां कांग्रेस (Congress) पार्टी कर्नाटक को एटीएम की तरह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मंत्रियों से पूछा जाना चाहिए कि वे वहां क्या कर रहे हैं?

जनता सिखाएगी कांग्रेस को सबक
गौरव भाटिया ने कहा कि राजस्थान (Rajasthan) में भी जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। जनता का अपमान अब राजस्थान नहीं सहेगा। किसान की पगड़ी को ठोकर मारने की घटना पर वार करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि जब जनता लात मारेगी तो अशोक गहलोत हो या कोई विधायक उन्हें बहुत दर्द होगा। वोट की चोट का दर्द सदियों तक रहता है। जनता भी इंतजार कर रही है, किसी गुरूर में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पूछा जाना चाहिए कि क्या कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे जी इस तरह के ओछे -घटिया आचरण के साथ इत्तेफाक रखते हैं?

उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर बाहर हैं। सोनिया गांधी भी जमानत पर बाहर हैं। गांधी परिवार का भ्रष्टाचारी डीएनए हर कांग्रेस के नेता के अंदर उबाल मार रहा है। यह केवल लूट खसोट कर सकते हैं, जनता का अपमान कर सकते हैं, इनके चरित्र में ही यह सब बसा है।

यह भी पढ़ें –Mumbai Expressway पर 63 लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब पकड़ी, नंबर प्लेट और बिल की खुली पोल

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.