B J P का आम आदमी पार्टी पर हमला, शराब नीति घोटाले में लगाया यह आरोप

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि संजय सिंह झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। मीडिया में पूरा झूठ फैला रहे हैं।

99
xr:d:DAFy6mFdrvo:1547,j:965320149379890058,t:24040515

B J P: भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर वार करते हुए कहा कि उन्होंने एक नई काली परंपरा शुरू की है। वे शराब नीति घोटाले में अभी भी अभियुक्त हैं लेकिन लोगों के सामने ऐसे दिखा रहे हैं, जैसे उन्हें कोर्ट ने बरी किया हो।

नई कला परंपरा शुरू कर रहे हैं संजय सिंह
5 अप्रैल को यहां संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आरोपित संजय सिंह एक नई काली परंपरा शुरू कर रहे हैं। उन्हें कोर्ट ने न तो बरी किया गया है, और न ही आरोपमुक्त किया है। उन्हें शराब घोटाले में सिर्फ जमानत दी गई है। वह अब भी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया की तरह आरोपित हैं। इसके बावजूद वे बेल आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे में से किसके पास है ज्यादा संपत्ति? जानिये

झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं आप के नेता
गौरव भाटिया ने कहा कि संजय सिंह झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। मीडिया में पूरा झूठ फैला रहे हैं। संजय सिंह ने तीन पाप किए हैं। पहला न्यायपालिका पर उंगली पर उठा कर यह कहना है कि शराब घोटाला हुआ ही नहीं। जब तक न्यायपालिका इस मामले को निरस्त नहीं करती है, तब तक आप कैसे इस पर उंगली उठा सकते हैं। शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल जेल की सलाखों के पीछे हैं, उन्हें बेल तक नहीं मिली है, इसलिए इस पर सवाल उठाना सही नहीं है। दूसरा संजय सिंह बेल पर बाहर आएं हैं लेकिन मीडिया ट्रायल के माध्यम से लोगों में झूठ फैला रहे हैं। तीसरा उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तार तार कर दिया है। इसके बहुत गंभीर परिणाम होंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.