भाजपा ने किरेन रिजिजू को बनाया मिजोरम का चुनाव प्रभारी

मिजोरम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, नागालैंड के डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन और अनिल एंटनी को नई जिम्मेदारी दी है।

344

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने मिजोरम (Mizoram) में 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) को राज्य का चुनाव प्रभारी (Election Incharge) नियुक्त किया है। इसके साथ ही नगालैंड (Nagaland) के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन (Deputy Chief Minister Yanthungo Patton) और राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी (National Secretary Anil Antony) को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

शुक्रवार को भाजपा महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंडीगढ़ भाजपा इकाई में बदलाव करते हुए जतिंदर पाल मल्होत्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे शुभमन गिल? रोहित शर्मा ने दिया यह अपडेट

नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए
चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होंगे। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग होगी। इन सभी राज्यों के चुनाव नतीजे एक ही दिन 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.