मिशन चुनाव 2023ः भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति घोषित, ‘इनको’ मिली जगह

चुनाव प्रबंधन समिति में बुंदेलखंड के सागर जिले से दो मंत्रियों भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत को जगह मिली है। पूर्व मंत्री जयंत मलैया को घोषणा समिति का प्रमुख और प्रभात झा को सह प्रमुख बनाया गया है। इस समिति में 19 सदस्य है।

328

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने 29 जुलाई की देर शाम मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन- 2023 के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की गई। इसके साथ ही पार्टी ने घोषणा पत्र समिति और जिला संयोजकों की घोषणा भी की है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे नेतृत्व
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व वाली चुनाव प्रबंधन समिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ 21 अन्य पदाधिकारियों को भी जगह मिली है। इसमें पांच आमंत्रित सदस्य है।

समिति में 19 सदस्य 
पूर्व मंत्री जयंत मलैया को घोषणा समिति का प्रमुख और प्रभात झा को सह प्रमुख बनाया गया है। इस समिति में 19 सदस्य है। इसके अलावा सभी जिलों के लिए संयोजकों की घोषणा भी की गई है। चुनाव प्रबंधन समिति में केन्द्रीय मंत्रीद्वय तोमर और सिंधिया के अलावा दो केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते को भी शामिल किया है। इसके अलावा प्रदेश की शिवराज सरकार के चार मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को भी चुनाव प्रबंधन समिति में जगह मिली है। चार सांसद वीडी शर्मा, राकेश सिंह, गजेंद्र सिंह और गणेश सिंह के साथ तीन विधायकों अजय विश्नोई, रामपाल सिंह और प्रदीप लारिया को भी इस समिति में शामिल किया गया है।

इंदौर में अमित शाह, भाजपा में भरेंगे जीत का जोश! जानिये, कितने हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

बुंदेलखंड के सागर जिले से दो मंत्रियों को जगह
चुनाव प्रबंधन समिति में बुंदेलखंड के सागर जिले से दो मंत्रियों भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत को जगह मिली है, लेकिन भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को न तो चुनाव प्रबंधन समिति में रखा गया और न ही घोषणा-पत्र समिति में जगह मिली है। हालांकि संगठन के नेताओं का दावा है कि अभी और समितियां बननी हैं, जिनमें कई वरिष्ठ अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

इसरो की एक और उड़ान, पीएसएलवी-सी56 रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा

मप्र से संबंधित चार केंद्रीय मंत्री शामिल
वहीं, चुनाव प्रबंधन में मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले चार केंद्रीय मंत्रियों को तो जगह मिली है, लेकिन प्रदेश से ही केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक को जगह नहीं मिल पाई है। वहीं, भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में दो रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। इनमें भोपाल के संभागायुक्त रह चुके कवीन्द्र कियावत और पन्ना के कलेक्टर रह चुके एसएनएस चौहान शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.