नीतीश कुमार के हाथ में चिलम और आंखों में धुआं? जानिये, भाजपा महिला विधायक का क्या है दावा

भाजपा की महिला विधायक का दावा है कि नीतीश कुमार बिना गांजा पीये विधानसभा में नहीं बैठते नीतीश कुमार के पास चांदी का चिलम है, वो चिलम पर ही चलते हैं।

98
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधना शुरू कर दिया है, लेकिन पांच बार की महिला विधायक ने उन पर जो आरोप लगाए हैं, वे काफी गंभीर हैं। काफी विरोध और प्रदेश को राजस्व के भारी नुकसान के बावजूद बिहार में शराबबंदी लागू करने वाले सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार पर भाजपा महिला विधायक भागीरथी देवी ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार के हाथ में चिलम और आंखों में धुआं रहता है।
भाजपा की महिला विधायक का दावा है कि नीतीश कुमार बिना गांजा पीये विधानसभा में नहीं बैठते। नीतीश कुमार के पास चांदी का चिलम है, वो चिलम पर ही चलते हैं। भागीरथी देवी पद्म श्री से सम्मानित हैं और पांच बार से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं।
कौन हैं भागीरथी देवी?
भागीरथी देवी पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर से विधायक हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार उन्होंने दावा किया कि वे विधानसभा की कार्रवाई के दौरान भी गांजा पीने चले जाते हैं। वे विधानसभा की लॉबी में गांजा पीते हैं। वे इधर की बात उधर करने में होशियार हैं। लेकिन अब उनकी बातों पर कोई विश्वास नहीं करता है।
जेडीयू ने बताया बेबुनियाद
महिला विधायक के इस दावे को जनता दल यूनाइटेड ने बेबुनियाद बताया है और इसे नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत गलत आक्षेप बताया है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि भागीरथी देवी भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। वो सज्जन महिला हैं। उनकी तमाम बातें बेबुनियाद हैं। भाजपा के पास अब यही बचा है।
एनडीए से हुए हैं अलग

बता दें कि 9 अगस्त को नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होकर आरजेडी के महागठबंधन से हाथ मिला लिया है। नये मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.