भाजपा ने जारी की विधानसभा उपचुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची! जानिये, टॉप टेन में कौन-कौन हैं शामिल

स्टार प्रचारकों की सूची में इस बदलाव के पीछे जतिगत समीकरण की भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका है।

108

बिहार में तीन नवंबर को दो विधानसभा सीटों मोकामा और गोपालगंज पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नेताओं के नाम गायब हैं। पार्टी ने इस सूची में पुराने और आजमाए हुए नेताओं को ही शामिल किया है।

दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों सदनों के नेता विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को स्टार प्रचारकों के टॉप टेन से बाहर रखकर भाजपा ने कड़े संदेश दिए हैं। इसके साथ ही दोनों पूर्व मुख्य मंत्रियों को भी टॉप टेन से बाहर कर दिया गया है। इन्हें 14वें और 15वें स्थान पर जगह दी गई है।

उम्मीद पर खरे नहीं उतरे थे ये नेता
दरअस्ल पार्टी ने बड़ी उम्मीद के साथ तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उप मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन संगठन और सरकार दोनों ही स्तर पर इन्होंने पार्टी को निराश किया। इसके साथ ही बोचहां सीट पर कराए गए उपचुनाव के स्टार प्रचारकों ने भी पार्टी को निराश किया था। इसकी सजा उन्हें दी गई है और उन्हें बाहर कर दिया गया है।

पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
पार्टी ने राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नंद किशोर यादव और प्रेम कुमार को टॉप टेन में स्थान दिया है। ऐसा कर पार्टी ने अन्य नेताओं को कड़ा संदेश दिया है।

ये किए गए बाहर
स्टार प्रचारकों की सूची में इस बदलाव के पीछे जतिगत समीकरण की भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस आधार पर सूची में कई लोगों को स्थान मिला है, तो कई नेताओं को बाहर कर दिया गया है। रामसूरत राय, अजय निषाद, डॉ संजय पासवान, केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह के साथ ही प्रमोद चंद्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, नीतीश मिश्रा, राजेश वर्मा, सिद्धार्थ शंभू, देवेश कुमार, सुशील चौधरी, निवेदिता सिंह आदि को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.