Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश में विपक्ष को बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

360

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को बड़ा झटका लगा है। यहां के दर्जनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सदस्यता ले ली है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। ऐसे में चुनाव के बाकी चार चरणों से पहले एक-दूसरे पार्टी के नेताओं के बीच दरार पैदा करने का काम भी जारी है। ऐसा ही कुछ यूपी में देखने को मिला है। दरअसल, बलिया से भाजपा प्रत्याशी और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नामांकन में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पूर्व मंत्री मितेश चन्द्र सोनकर, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे अवनीश प्रताप सिंह और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जीशान हैदर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें- Road Accident: स्टेट हाई-वे पर ट्रक ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, पांच की मौत

भाजपा में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में अकबरपुर के नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा, प्रदीप सिंह बब्बू, हारून राईनी, अनवर अली, करीम हलवाई, आशुतोष त्रिपाठी, सीतापुर के अशोकानंद गिरि शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हम सबको लगना है। देश और प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। (Uttar Pradesh Politics)

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.