पढ़िए… भाजपा ने 2021 के लिए किसे, कहां का बनाया चुनाव प्रभारी!

बीजेपी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जी किशन रेड्डी, प्रहलाद जोशी और अर्जुन मेघवाल को क्रमशः असम, तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

90

भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों और एक केंद्र शासित राज्य के लिए चुनाव प्रभारी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जी किशन रेड्डी, प्रहलाद जोशी और अर्जुन मेघवाल को क्रमशः असम, तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इन तीन राज्यों और पुड्डुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में 2021 में चुनाव होना है। इसी के साथ पार्टी ने चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।

नरेंद्र सिंह तोमर
नरेंद्र सिंह तोमर वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री हैं। कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करने में अग्रणी भूमिका निभाते रहे तोमर पार्टी के सुलझे हुए नेता माने जाते हैं। किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने की उनकी कोशिश सराहनीय रही है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और वरिष्ठता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें असम जैसे महत्वपूर्ण राज्य का चुनाव प्रभारी बनाया है।

गंगापुरम किशन रेड्डी
56 वर्षीय जी किशन रेड्डी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हैं। वे सिकंदराबाद से लोकसभा सांसद हैं। 1977 में वे जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रुप में शामिल हुए। 2004 में उनकी चुनावी भागीदारी शुरू हुई। जब वे हिमायत नगर से निर्वाचन क्षेत्र से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। 2009 और 2014 में उन्होंने अपना जादू बरकरार रखा और अंबरपेट से विधायक चुने गए। 2019 में वे सिकंदराबाद लोकसभा से सांसद चुने गए। उन्हें तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

प्रह्लाद जोशी
प्रह्लाद जोशी 2009 में कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद चुने गए थे। उसके बाद 2019 में भी वे यहीं से सांसद चुने गए। उनका जन्म 27 नवंबर 1962 को कर्नाटक के विजयपुर जिले में हुआ। वे वर्तमान में संसदीय, कोयला और खनन मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं। धारवाड़ लोकसभा से सांसद जोशी ने संसदीय मामलों के मंत्री के तौर पर संसद सत्र के संचालन में महत्वपू्र्ण भूमिका निभाई थी। वे अक्टूबर महीने में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विट कर दी थी। भाजपा ने उन्हें केरल का चुनाव प्रभारी बनाया है।

अर्जुन राम मेघवाल
अर्जुन राम मेघवाल वर्तमान में केंद्रीय भारी उद्योग राज्यमंत्री हैं और संसदीय कार्यमंत्री हैं। वे बिकानेर लोकसभा से सांसद हैं। 20 दिसंबर 1954 को जन्म हुआ। 1977 में उन्होंने स्नातक की डिग्री ली। उसके बाद 1979 में स्नाकोतर पूरा करने के बाद 1982 में राजस्थान उद्योग सेवा के लिए चुने गए। उन्होंने राजस्थान के कई शहरों में अपनी सेवा दी। 2009 में उन्हें बिकानेर से भाजपा के टिकट पर सांसद चुना गया। 2014 और फिर 2019 में उनका जीत का क्रम जारी रहा। उन्हें केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी का प्रभारी बनाया गया है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.