Bharat Ratna: ऐसा रहा है लालकृष्ण आडवाणी का राजनैतिक जीवन

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्य और भारत के उप प्रधान मंत्री (2002-04) भी रहें।

130
Bharat Ratna: ऐसा रहा है लालकृष्ण आडवाणी का राजनैतिक जीवन

Bharat Ratna: भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की घोषणा की गई है। लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के संस्थापक सदस्य और भारत के उप प्रधान मंत्री (2002-04) भी रहें। वह भाजपा को लोकप्रिय बनाने और मजबूत करने के लिए काफी हद तक जिम्मेदार मने जाते हैं, 1980 में भाजपा के स्थापनाके के बाद भारत में सबसे मजबूत राजनीतिक ताकतों में से एक बनकर उभरी। इस पूरी यात्रा में अटल बिहारी वाजपेई (Atal Bihari Vajpayee) के साथ उनकी राजनैतिक जुगलबंदी 80 और 90 के दशक में चर्चाओं में रही।

लालकृष्ण आडवाणी का राजनैतिक जीवन

  • लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची, ब्रिटिश भारत (अब के पाकिस्तान) में हुआ था।
  • 1947 में राजस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों की कमान संभाली।
  • 1951 में भारतीय जनसंघ (बीजेएस) की स्थापना के बाद आडवाणी राजस्थान में पार्टी की इकाई के सचिव बने।
  • 1970 में आडवाणी भारत की संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा के सदस्य बने।
  • 1975 में घोषित राष्ट्रीय आपातकाल की 1975-77 की अवधि में आडवाणी ने उन्नीस महीने जेल में बिताए।
  • राज्यसभा सदस्य होने के साथ आडवाणी 1973 में वे बीजेएस के अध्यक्ष चुने गए और तक इस पद पर बने रहे।
  • 1975 घोषित राष्ट्रीय आपातकाल की अवधि का विरोध करने वाली कई प्रमुख पार्टियों के गठबंधन जनता पार्टी की 1977 की सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री।
  • 1980 में आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी के बड़ी संख्या में सदस्यों ने एक नई राजनीतिक पार्टी, भाजपा का गठन किया।
  • 1990 में राम मंदिर निर्माण के लिए आडवाणी ने गुजरात के सोमनाथ से यूपी के अयोध्या तक ‘रथ यात्रा’ किया।
  • 1998 और 1999 के संसदीय चुनावों में भाजपा की सफलता के लिए जिम्मेदार मने जाते हैं मने जाते हैं।
  • आडवाणी को 2002 में उप प्रधान मंत्री नामित किया गया था।
  • 2004 के आम चुनावों में अपनी पार्टी की हार के बाद, वह लोकसभा में विपक्ष के नेता बनें।
  • 2009 के आम चुनाव में आडवाणी अपनी पार्टी के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में दौड़े।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.