Bengaluru: ठेकेदार के घर से मिले 42 करोड़ रुपये, आरोपी का जानें कांग्रेस कनेक्शन

चंद्रशेखर ने भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हो चुका है। आयकर विभाग के छापे में अंबिकापति के घर से अभी 42 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं।

437

बेंगलुरु (Bengaluru) में  एक ठेकेदार के घर से मिली बेहिसाबी संपत्ति को लेकर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrashekhar) ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) फर्जी गारंटी, झूठ और भ्रष्टाचार में विश्वास करती है। कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार (Corruption) है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में अपने इस अनुभव का उपयोग कांग्रेस अब चुनावी राज्यों- तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करना चाहती है।

घर से बरामद हुए 42 करोड़ रुपये
चंद्रशेखर ने भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हो चुका है। आयकर विभाग के छापे में अंबिकापति के घर से अभी 42 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। इससे साफ पता चलता है कि उन्होंने कांग्रेस की तरफ से 2022 का जो ड्रामा किया उसके पीछे का मकसद ऐसी ही लूट को अंजाम देना था।

कांग्रेस का एकमात्र विजन करप्शन
बकौल चंद्रशेखर, अंबिकापति के भाई कांग्रेस में हैं, पिताजी कांग्रेस से विधायक रहे हैं। कांग्रेस का एकमात्र विजन करप्शन है और वो भारत जोड़ो यात्रा नहीं कर रहे थे बल्कि इंडिया लूटो यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक चुनाव के समय ही दावा किया था कि अगर कांग्रेस सत्तारूढ़ हुई तो कर्नाटक एटीएम बनेगा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के चुनाव के लिए और अंबिकापति के घर से निकले पैसे उस भविष्यवाणी के रुझान के रूप में आने शुरू हो गए हैं। अंबिकापति सिर्फ़ एक नहीं है, ऐसे कई मामले आने वाले समय में सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें – Taiwan Earthquake: ताइपे में तेज भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई तीव्रता

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.