Ayodhya: 22 जनवरी की शाम पूरे हिन्दुस्तान में जगमग-जगमग होनी चाहिए- प्रधानमंत्री मोदी

376

अयोध्या (Ayodhya) में कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि मैं पूरे देश के 140 करोड़ देश्वासियों को अयोध्या की इस पवित्र भूमि से हाथ जोड़कर के प्रार्थना कर रहा हूं, कि आप 22 जनवरी (22nd January) को जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम राम विराजमान हों, अपने घरों में भी श्रीराम ज्योति (Shri Ram Jyoti) जलाएं, दीपावली मनाएं। 22 जनवरी की शाम पूरे हिन्दुस्तान में जगमग-जगमग (Sparkling throughout India) होनी चाहिए।

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में संभावित भीड़ के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से, व्यवस्था के लिहाज से मेरी सभी देशवासियों से एक करबद्ध प्रार्थना है। अयोध्या में सबका पहुंचना बहुत मुश्किल है और इसलिए सभी राम भक्तों को, देशभर के राम भक्तों को, उत्तर प्रदेश के विशेषकर के राम भक्तों को मेरा हाथ जोड़कर के प्रणाम के साथ प्रार्थना है कि 22 जनवरी को एक बार विधिपूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद, 23 तारीख के बाद, अपनी सुविधा के अनुसार वो अयोध्या आएं,  अयोध्या आने का मन 22 तारीख को न बनाएं। प्रभु राम जी को तकलीफ हो ऐसा हम भक्त कभी कर नहीं सकते हैं। 550 साल इंतजार किया हैं, कुछ दिन और इंतजार कीजिए।

अयोध्या को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लें
आज मेरा एक आग्रह मेरे अयोध्या के भाई-बहनों से है। आपको देश और दुनिया के अनगिनत अतिथियों के लिए तैयार होना है। अब देश-दुनिया के लोग लगातार, हर रोज अयोध्या आते रहेंगे, लाखों की तादाद में लोग आने वाले हैं। ये सिलसिला अब अनंत काल तक चलेगा। इसलिए अयोध्यावासियों को, आपको भी एक संकल्प लेना है। और ये संकल्प है- अयोध्या नगर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का। ये स्वच्छ अयोध्या ये अयोध्यावासियों की जिम्मेदारी है। और इसके लिए हमें मिलकर हर कदम उठाना है।

मकर संक्रांति के दिन से तीर्थ स्थलों पर चले स्वच्छता का बड़ा अभियान
मैं आज देश के सभी तीर्थ क्षेत्रों और मंदिरों से अपना आग्रह दोहराउंगा। देश भर के लोगों से मेरी प्रार्थना है। भव्य राम मंदिर के निर्माण के निमित्त, एक सप्ताह पहले, 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन से पूरे देश के छोटे-मोटे सब तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का एक बहुत बड़ा अभियान चलाया जाना चाहिए। हर मंदिर, हिन्दुस्तान के हर कोने में हमें उसकी सफाई का अभियान मकर सक्रांति 14 जनवरी से 22 जनवरी तक हमें चलाना चाहिए। प्रभु राम पूरे देश के हैं और प्रभु राम जी जब आ रहे हैं तो हमार एक भी मंदिर, हमारा एक भी तीर्थ क्षेत्र उसका और उसके परिसर के इलाके का अस्वच्छ नहीं होना चाहिए, गंदगी नहीं होनी चाहिए।

यह भी देखें- https://www.youtube.com/shorts/_P3fEkummPg

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.