असम के मुख्यमंत्री ने परिचय से ‘इंडिया’ हटाया, बताया इसके पीछे का कारण

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अपने प्रखर विचार और निर्णयों के लिए विख्यात हैं। उन्होंने जब अपने बायो में बदलाव किया तो इसकी चर्चा चारो ओर है।

141

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने ट्वीटर बायो से इंडिया हटा दिया है। उन्होंने इसका कारण भी बताया है। पहले हिमंता बिस्वा सरमा के ट्वीटर अकाउंट के परिचय में असम, इंडिया लिखा हुआ था, जिसके स्थान पर अब असम, भारत लिख दिया गया है।

अमस (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) ने कहा है कि, मेरे पहले के परिचय में असम, इंडिया (India) लिखा हुआ था। मैं इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) से भाजपा (BJP) में आने के दौरान इसमें बदलाव करना भूल गया था। मैंने इसमें गर्व के साथ बदलाव कर इंडिया के स्थान पर असम, भारत कर दिया है।

बैंगलुरू में 26 विपक्षी दलों की बैठक हुई थी, इसमें कांग्रेस की ओर से इस गठबंधन को इंडियन (I.N.D.I.A.N) नाम दिया गया था। इसका विरोध सभी लोगों ने किया, इसको लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की गई है। विपक्ष ने 18 जुलाई को इंडियन नामक गठबंधन की घोषणा की थी, इसको लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने भी विपक्ष पर टिप्पणी करता ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि, हमारी सभ्यता इंडिया और भारत के बीच अटक गई है। ब्रिटिशों ने हमारे देश को इंडिया नाम दिया, हमें औपनिवेशिक मानसिकता से उबरना चाहिये। हमारे पूर्वजों मे भारत के लिए लड़ाई लड़ी थी। हमें उसके लिए ही कार्य करना चाहिये।

ये भी पढ़ें – भाजपा पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विरोधी, वाराणसी में साइकिल पंचर

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.