Arvind Kejriwal arrested: क्या भारत में पद पर रहते हुए किसी मुख्यमंत्री को किया गया गिरफ्तार? जानिये इस खबर में

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी 2024 को झारखंड के नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से ही यह सवाल उठने लगा था कि देश में कितने मुख्यमंत्री सलाखों के पीछे हैं।

173

Arvind Kejriwal arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। इससे पहले आज, दिल्ली उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने मामले में केजरीवाल को इस स्तर पर दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा देने का आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। केजरीवाल ने केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने अंतरिम सुरक्षा की मांग करते हुए एक आवेदन भी दायर किया है।

बता दें कि यह पहला मौका है जब देश में किसी वर्तमान मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी कई मुख्यमंत्री गिरफ्तार किए जा चुके हैं, लेकिन तब वे पद पर नहीं थे।

इससे पहले भी हो चुके हैं कई पूर्व मुख्यमंत्री गिरफ्तार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी 2024 को झारखंड के नेता हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से ही यह सवाल उठने लगा था कि देश में कितने मुख्यमंत्री सलाखों के पीछे हैं। अपनी गिरफ्तारी से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और इस तरह की कार्रवाई का सामना करने वाले पूर्व मुख्यमंत्रियों की लंबी सूची में शामिल हो गए थे। उनकी पार्टी के मंत्री चंपई सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री बनाए गए।

देश में (पूर्व) मुख्यमंत्रियों की लंबी सूची है, जो सलाखों के पीछे रहे, उनमें बिहार के लालू प्रसाद यादव और तमिलनाडु की जे जयललिता शामिल हैं। अपने-अपने राज्यों में ये दोनों बहुत शक्तिशाली नेता रहे हैं। अन्य में चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश), ओम प्रकाश चौटाला (हरियाणा), मधु कोड़ा (झारखंड) के मुख्यमंत्री शामिल हैं।

राष्ट्रीय जनता दल( आरजेडी) के संरक्षक लालू प्रसाद यादव को पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के साथ 2013 में चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया था। फिलहाल उनके और उनके बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी मामले में जांच चल रही है।

ED: शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

यादव 1990 से 1997 के बीच दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

1991 से 2016 के बीच कई बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकीं जयललिता को 1996 में भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 2014 में दोषी ठहराया गया और जेल में डाल दिया गया।

चौटाला को 2013 में शिक्षक भर्ती मामले में दोषी ठहराया गया था और 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 2022 में आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन्हें चार साल की जेल की सजा सुनाई गई। उन्होंने 1989 और 2005 के बीच कई बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए जारी की तीसरी सूची, पूरी सूची यहां देखें

नायडू को पिछले साल उनके कार्यकाल के दौरान आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम में 317 करोड़ के कथित घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। वह 2014 से 2019 के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

2006 से 2008 के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रहे मधु कोड़ा को 2009 में खनन घोटाले में गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, भारत में किसी भी मौजूदा मुख्यमंत्री को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी छोड़कर राहुल गांधी भागे वायनाड, इस बार राह नहीं आसान

विशेष जानकारी
केवल राष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपाल ही अपने पद पर बने रहने तक नागरिक और आपराधिक कार्यवाही से मुक्त होते हैं, और उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा दी जाती है। एक मौजूदा मुख्यमंत्री को ऐसी कोई सुरक्षा प्राप्त नहीं है और यदि किसी जांच एजेंसी के पास ऐसी कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त कारण हैं तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.