Anurag Thakur On Sports: 2014 से पहले होता था घोटाला, अब पुराने कीर्तिमान को तोड़ रहें खिलाड़ी : अनुराग ठाकुर

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 75 लाख से लेकर साढ़े चार करोड़ रुपये तक के ईनाम पाकर खिलाड़ियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता और प्रतिभाग करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को नागा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

101

Anurag Thakur On Sports: केंद्रीय खेल मंत्री (Union Sports Minister) अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने 27 जनवरी को लखनऊ (Lucknow) में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले घोटालों (scam) का दौर चलता था। पहले कोई कह भी नहीं सकता था कि एक दिन उत्तर प्रदेश में खिलाड़ी करोड़ों के ईनाम पाएंगे। अब कड़ी मेहनत और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मदद से देश के खिलाड़ी पुराने कीर्तिमान को तोड़ रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में खिलाड़ियों को सबसे अधिक ईनाम राशि देने वाले राज्यों में है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 27 जनवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बातें कहीं।

सफलता के शिखर पर मुस्कुराई मेधा
समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों 75 लाख से लेकर साढ़े चार करोड़ रुपये तक के ईनाम पाकर खिलाड़ियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता और प्रतिभाग करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को नागा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि मिली। डेढ़ करोड़ और तीन करोड़ रुपये के नगद पुरस्कार पााने वाले खिलाड़ियों की संख्या अधिक थी। सात खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र भी मिले। इनमें से चार की नियुक्ति डिप्टी एसपी के पद पर हो रही है। अन्य को जिला युवा कल्याण अधिकारी और यात्री-माल कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिल रही है।

Chirag Paswan: दिल्ली में शाह और नड्डा से मिले चिराग, बिहार की राजनीति पर कही बड़ी बात

एशियाई खेलों के पदक विजेता
पारुल चौधरी को एथलेटिक्स में एक स्वर्ण और एक रजत, अन्नू रानी को एथलेटिक्स में एक स्वर्ण, दीप्ति शर्मा क्रिकेट में स्वर्ण, ललित उपाध्याय हॉकी में स्वर्ण, रिंकू सिंह क्रिकेट में स्वर्ण, अखिल श्योरण शूटिंग में स्वर्ण, अजय सरोज एथलेटिक्स में रजत, कार्तिक कुमार एथलेटिक्स में रजत, पुनीत कुमार नौकायन में एक रजत और एक कांस्य, नीरज नौकायन में रजत, नितिश कुमार नौकायन में रजत, अरविंद सिंह नौकायन में रजत, प्राची एथलेटिक्स में रजत, वंतिका अग्रवाल शतरंज में रजत, किरन बालियान एथलेटिक्स में कांस्य, सीमा पुनिया एथलेटिक्स में कांस्य, गुरवीर सिंह एथलेटिक्स में कांस्य, अर्जुन सिंह क्याकिंग कनोइंग में कांस्य, रामबाबू एथलेटिक्स में कांस्य, एबाद अली नौकायन में कांस्य, खुशबू सेपक टाकरा में कांस्य, वंदना कटारिया हॉकी में कांस्य पदक मिला।

पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता
सुहास एलवाई बैडमिंटन में स्वर्ण, प्रवीण कुमार एथलेटिक्स में स्वर्ण, प्रदीप कुमार एथलेटिक्स में रजत, सिमरन एथलेटिक्स में रजत, जैनब खातून पावरलिफ्टिंग में रजत, सूरज सिंह तीरंदाजी में रजत, अजीत सिंह एथलेटिक्स में कांस्य, पुष्पेंद्र सिंह एथलेटिक्स में कांस्य, श्रेयांश त्रिवेदी एथलेटिक्स में दो कांस्य पदक मिला।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.