Anniversary of 26/11 terror: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सीएम शिंदे ने बयां किया ये दर्द

राज्यपाल बैस और मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री फड़नवीस ने इस आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की स्मृति में मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में बनाये गये पुलिस स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

1255

Anniversary of 26/11 terror: महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Baish) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले (mumbai terrorist attacks) की 15वीं बरसी पर आज शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि (श्रद्धांजलि)दी। राज्यपाल बैस और मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री फड़नवीस ने इस आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की स्मृति में मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में बनाये गये पुलिस स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई पर हुए आतंकी हमले से मुंबई पुलिस बल के नुकसान की भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

166 से अधिक लोगों की गई जान, 300 से अधिक घायल
15 साल पहले 26/11 की रात लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकवादियों देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बड़े पैमाने पर खून खराबा किया था। आतंकियों ने दक्षिण मुंबई के कई प्रमुख स्थलों पर निर्दोष और निहत्थे नागरिकों पर गोलियां बरसाई थीं। 26/11 के आतंकी हमले में 166 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि 300 से अधिक घायल हुए थे। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल थे।

आतंकियों को मारने के लिए मुंबई पुलिस को सेना की मदद लेनी पड़ी थी। पुलिस के कई जवान भी इस हमले में शहीद हो गए थे। हमारे सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को जिंदा पकड़ने में सफलता पाई थी, जिसे 2012 में ट्रायल के बाद फांसी पर लटकाया गया

यह भी पढ़ें – Israel-Hamas ceasefire: हरकतों से बाज नहीं आया हमास, बंधकों को छोड़ा देर रात

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.