• होम
  • राज दरबार
    • विधानसभा चुनाव 2024
    • लोकसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • सोशल
  • सुरक्षा
  • खेलिंपिक
    • ओलंपिक 2024
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरी
Search
Hindhusthanpost.com
मराठी
28 C
Mumbai
Hindhusthanpost.com
Thursday, September 17, 2026
Facebook
Instagram
Twitter
Youtube
मराठी
  • होम
  • राज दरबार
    • विधानसभा चुनाव 2024
    • लोकसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • सोशल
  • सुरक्षा
  • खेलिंपिक
    • ओलंपिक 2024
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरी
Home राज दरबार अमित शाह आज NCEL के logo, वेबसाइट और brochure का करेंगे लोकार्पण
  • राज दरबार

अमित शाह आज NCEL के logo, वेबसाइट और brochure का करेंगे लोकार्पण

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में 1000 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे जिनमें NCEL के सहकारी सदस्य, राष्ट्रीय सहकारी संघों सहित विभिन्न सहकारी क्षेत्रों के प्रतिनिधि, विभिन्न देश के दूतावासों के प्रतिनिधि और केंद्र व राज्य सरकारों के अधिकारी शामिल हैं।

October 23, 2023
284
Share
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Copy URL

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) सोमवार, 23 अक्तूबर 2023 को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ‘सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को संबोधित करेंगे। अमित शाह NCEL के logo, वेबसाइट और विवरणिका (brochure) का लोकार्पण तथा एनसीईएल सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। एक दिवसीय संगोष्ठी में निर्यात बाजारों से जुड़ने के लिए सहकारी समितियों का मार्गदर्शन, भारतीय कृषि-निर्यात क्षमता और सहकारी समितियों के लिए अवसर सहित अनेक विषयों पर मंथन किया जाएगा।

    मोदी-शाह की प्राथमिकता में सहकारिता आंदोलन
    शाह के सहकारी क्षेत्र में निर्यात के लिए अंब्रेला संगठन के रूप में कार्य करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-राज्य सहकारी समिति की स्थापना की आवश्यकता पर जोर देने के पश्चात NCEL अस्तित्व में आया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और सहकारिता मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में सहकारिता मंत्रालय ने देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए पिछले 27 महीनों में 54 महत्वपूर्ण पहल की हैं। इनमें सहकारी समितियों के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की निर्यात सहकारी समिति की स्थापना मोदी सरकार के “सहकार से समृद्धि” के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    NCEL का 5 जनवरी, 2023 को हुआ पंजीकरण
    सहकारी क्षेत्र के निर्यात के लिए एक अंब्रेला संगठन के रूप में नवगठित राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) का 25 जनवरी, 2023 को बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के अंतर्गत पंजीकरण किया गया है। अपने राजस्व को लगभग 2,160 करोड़ रुपये के मौजूदा स्तर से 2025 तक दोगुना करने के लक्ष्य के साथ NCEL बड़ी संख्या में सहकारी समितियों का नामांकन करके कृषि और संबद्ध गतिविधियों के साथ-साथ हथकरघा और हस्तशिल्प वस्तुओं को भी सम्मिलित करता है।

    NCEL की सदस्य पात्रता
    निर्यात में रुचि रखने वाली प्राथमिक से शीर्ष स्तर तक की सभी सहकारी समितियाँ 2,000 करोड़ रुपये की अधिकृत शेयर पूंजी वाली NCEL का सदस्य बनने के लिए पात्र हैं। NCEL का उद्देश्य देश की भौगोलिक सीमाओं से परे व्यापक बाजारों तक पहुंच बनाकर भारतीय सहकारी क्षेत्र में उपलब्ध अधिशेष के निर्यात पर ध्यान केंद्रित करना है।

    ऑनलाइन भी जुड़ेंगे हितधारक
    इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में 1000 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे जिनमें NCEL के सहकारी सदस्य, राष्ट्रीय सहकारी संघों सहित विभिन्न सहकारी क्षेत्रों के प्रतिनिधि, विभिन्न देश के दूतावासों के प्रतिनिधि और केंद्र व राज्य सरकारों के अधिकारी शामिल हैं। संगोष्ठी में सहकारिता से जुड़े हितधारक भी बड़ी संख्या में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।

    चार प्रमुख सहकारी समितियों – गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ – अमूल), भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (इफको), कृषक भारती सहकारी (कृभको) और भारत का राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) तथा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) ने संयुक्त रूप से NCEL को प्रमोट किया है।

    यह भी पढ़ें – BJP ने तेलंगाना विस चुनाव में भी सांसदों को उतारा, 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

    Join Our WhatsApp Community
    Get The Latest News!
    Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.

    Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

    • TAGS
    • amit shah
    • brochure
    • Inauguration
    • NCEL
    • NCEL logo
    • NCEL website
    Share
    Facebook
    Twitter
    WhatsApp
    Email
    Copy URL
      Previous articleWorld Cup 2023: कोहली ने खेली विराट पारी, भारत बना नंबर वन; न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
      Next articleड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छत्रपति संभाजीनगर में DRI ने जब्त की करोड़ों की कोकीन
      HindusthanPost Bureau

      Latest News

      • Atmanirbhar Bharat : सेमीकंडक्टर क्रांति में भारत का नया कदम! जानिए, पीएम ने उद्योग जगत से क्या की बड़ी अपील? September 16, 2026
      • RSS: शिक्षा पर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का बड़ा बयान! जानिए, डिग्री और करियर से अलग किसे बताया असली उद्देश्य? September 16, 2026
      • E-auction: पीएम मोदी को मिले 1,498 खास उपहारों की नीलामी ! जानिए , कैसे आप भी खरीद सकते हैं स्मृति चिह्न? September 16, 2026
      • Bihar Flood: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को दिया ये भरोसा September 16, 2026
      • UP ATS का बड़ा एक्शन! अल-कायदा से जुड़े मकसूद अली को तमिलनाडु से किया गिरफ्तार, जानें कितना खतरनाक था प्लान September 16, 2026
      Join Our WhatsApp Community

      Popular

      • Atmanirbhar Bharat : सेमीकंडक्टर क्रांति में भारत का नया कदम! जानिए, पीएम ने उद्योग जगत से क्या की बड़ी अपील? September 16, 2026
      • RSS: शिक्षा पर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का बड़ा बयान! जानिए, डिग्री और करियर से अलग किसे बताया असली उद्देश्य? September 16, 2026
      • E-auction: पीएम मोदी को मिले 1,498 खास उपहारों की नीलामी ! जानिए , कैसे आप भी खरीद सकते हैं स्मृति चिह्न? September 16, 2026
      • Bihar Flood: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों को दिया ये भरोसा September 16, 2026
      • UP ATS का बड़ा एक्शन! अल-कायदा से जुड़े मकसूद अली को तमिलनाडु से किया गिरफ्तार, जानें कितना खतरनाक था प्लान September 16, 2026
      Tweets by HindusthanPostH

      © Hindusthan Post All Rights Reserved

      • About Us
      • Contact Us
      • Disclaimer
      • Privacy Policy