महाराष्ट्रः कोरोना काल के बाद राज ऐसे लगाएंगे सरकार की ‘वाट’!

मनसे प्रमुख राज ठाकरे का 14 जून को जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे उनका जन्मदिन सादगी से मनाएं।

92

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भले ही सत्ता में न हों, लेकिन उनका क्रेज आज भी मराठी लोगों के मन बरकरार है। 14 जून को उनका जन्मदिन है। इस अवसर पर राज ठाकरे ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे उनका जन्मदिन सादगी से मनाएं, क्योंकि महाराष्ट्र एक बार फिर पिछले साल की तरह कोरोना संकट का सामना कर रहा है। लेकिन जब कोरोना काल खत्म हो जाएगा तो वे खुद मैदान में उतरेंगे और प्रदेश का तूफानी दौरे करेंगे। इसी के साथ उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से महानगरपालिका के चुनाव की तैयारी में जोर-शोर से जुटने की अपील की है।

राज ठाकरे का तूफानी दौरा
मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने कहा कि बहुत जल्द राज ठाकरे का तूफानी दौरा शुरू होगा। उनका ये दौरा निश्चित तौर पर सरकार और विपक्ष की गलत नीतियों के खिलाफ होगा। मनसे आगामी महानगरपालिका और अन्य चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। नंदगांवकर ने कहा कि कोरोना काल खत्म होने के बाद राज ठाकरे जन संपर्क अभियान तेज करेंगे।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्रः राजभवन से विधान परिषद के प्रस्तावित 12 सदस्यों की सूची कैसे हो गई गायब?

सामाजिक चेतना 
मनसे प्रमुख के निर्देश पर मनसे कार्यकर्ताओं ने सामाजिक चेतना को ध्यान में रखते हुए राज ठाकरे के जन्मदिन पर कुछ सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। मनसे नेता अखिल चित्रे ने युवाओं और अनाथों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया, जबकि नवी मुंबई के एमएनएस शहर अध्यक्ष गजानन काले ने साल भर में 53,000 परिवारों को मुफ्त किताबें देने का फैसला किया है।

इन किताबों का उपहार
मनसे ने 100 मराठी पुस्तकों की सूची प्रकाशित की है।सूची में मंगेश पडगांवकर, प्रबोधनकार ठाकरे, अन्नाभाऊ साठे और व.पु. काले, ना. धों. महानोर, आचार्य अत्रे, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर, विजय तेंदुलकर, स्वातंत्र्यवीर सावरकर, कुसुमाग्रज, महात्मा गांधी, साने गुरुजी, वि. स. खांडेकर, डॉ. अब्दुल कलाम, सुरेश भट जैसे कवि- लेखकों की पुस्तकें शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः राजस्थानः गहलोत से नाराज सचिन पायलट क्या अब भाजपा में जाएंगे?

राज ठाकरे की कार्यकर्ताओं से अपील
वर्तमान राज्य में कोरोना का संकट है। राज ठाकरे ने सभी मनसे कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे उनका जन्मदिन सादगी से मनाएं। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि मैं हर साल अपने जन्म दिन पर आप लोगों से मिलता हूं। आपसे मिलकर मुझे खुशी होती है और ऊर्जा मिलती है। जनसभाओं में भी मुझे ऊर्जा मिलती है। इसलिए मैं आपसे मिलने को तत्पर हूं लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी मुश्किल है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.