MP: पीएम ने दिया 12,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार, फर्जी नामों के सरकारी दस्तावेजों को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्रधानमंत्री ने 5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

306

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 2014 से पहले आए दिन कांग्रेस सरकार के हजारों-करोड़ रुपये के घोटाले हेडलाइन बना करते थे। उन्होंने मप्र की जनता काे आश्वस्त करते हुए कहा कि वे न तो कांग्रेस को देश का खजाना लूटने देंगे और न ही कांग्रेस नेताओं की अपनी तिजोरियां भरने देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यह परियोजनाएं सड़क, रेल, गैस पाइपलाइन, आवास और स्वच्छ पेयजल आदि से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री ने गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर रानी दुर्गावती प्रतिमा और उद्यान परियोजना की आधारशिला भी रखी।

गांधी परिवार पर साधा निशाना
विकास के लिए केवल एक परिवार की प्रशंसा करने वालों काे आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक जो दल देश में सरकार में बैठा रहा, उसने सिर्फ एक ही काम किया, एक ही परिवार की चरण वंदना। देश को आजादी एक परिवार ने ही नहीं दिलाई थी, देश का विकास भी सिर्फ एक ही परिवार ने नहीं किया। कुछ राजनीतिक दलों को कुर्सी के अलावा कुछ नहीं दिखता। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश के सभी नेताओं और योद्धाओं का सम्मान करती है।

भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का चलाया अभियान
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 के बाद आये बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का अभियान चलाया गया। उन्होंने दावा किया कि तकनीक का इस्तेमाल करके करीब 11 करोड़ फर्जी नामों को सरकारी दस्तावेजों से हटाया गया। मोदी ने कहा कि ये वो नाम थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ था, लेकिन सरकारी दफ्तर से खजाना लूटने का रास्ता बन गया था। उन्होंने कहा, “ वर्ष 2014 से पहले आएदिन कांग्रेस सरकार के हजारों-करोड़ रुपये के घोटाले हेडलाइन बना करते थे, जो पैसा गरीब पर खर्च होना था, वो कांग्रेस के नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था।”

रानी दुर्गावती को किया याद
उन्होंने कहा कि पूरा देश रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती मना रहा है। रानी दुर्गावती का जीवन हमें सर्वजन हिताय की सीख देता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी दूसरे देश में रानी दुर्गावती जैसी वीरांगना होती तो वह देश तेजी से प्रगति करता। आजादी के बाद हमारे देश में ऐसा होना चाहिए था, लेकिन हमारे महान नेताओं को भुला दिया गया।

महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को कभी भी देश की महिलाओं और उनके स्वास्थ्य की चिंता नहीं रही। मोदी ने कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण महिला) के माध्यम से, भाजपा ने महिलाओं को राज्य विधानसभाओं और लोकसभा में उनके अधिकार दिए।”

 गरीबों को दिए 1000 बहुमंजिला मकान
मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने इंदौर में गरीब परिवारों को आधुनिक तकनीक से युक्त 1000 बहुमंजिला मकान दिए हैं। अब उज्ज्वला के लाभार्थियों को केवल 600 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। भाजपा सरकार सिलेंडर के बजाय गैस पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती गैस सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। इसलिए हम मप्र के लाखों लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गैस पाइपलाइन की व्यवस्था कर रहे हैं।

White House से निकाला गया अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का ‘कमांडर’, ये है कारण

विपक्ष पर साधा निशाना
ये लोग भाजपा के साथ-साथ भारत को गाली देने लगे हैं। यह लोग आजादी के अमृतकाल का भी मजाक उड़ाते हैं। इन्हें आतंकियों के आकाओं की बात सही लगती है। प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में चलाये गये स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जयंती पर नौ करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.