कोरियाई युद्ध में भारतीय शांति सैनिकों के योगदान की याद में मैत्री पार्क

121

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सुह वुक ने दिल्ली छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का उद्घाटन किया। यह पार्क 1950-53 में कोरियाई युद्ध के दौरान भारतीय शांति सैनिकों के योगदान की याद में बनाया गया है।

रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और एयर चीफ मार्शल आरके एस. भदौरिया भी इस मौके पर मौजूद थे।

 

दक्षिण कोरियाई मंत्री द्विपक्षीय रक्षा और सैन्य सहयोग को बढ़ाने के लिए 25 मार्च को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं।

बता दें कि दक्षिण कोरिया भारत को सबसे अधिक हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करता है। दोनों देशों ने 2019 में नौसेना प्रणालियो के संयुक्त उत्पादन सहयोग पर समझौता किया था। वूक ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भी दौरा किया और भारतीय नायको को श्रद्धांजलि दी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.