देश में 3 में से 1 मोटी!

116

देश में लॉकडाउन के कारण शुरू हुए वर्क फ्रॉम होम ने बहुतों की परेशानी को बड़ा दिया है। पहले से ही ओवर वेट की परेशानी झेल रही महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम ने अधिक ओवर वेट कर दिया है।

ओवर वेट की परेशानी पुरुष और महिला दोनों झेल रहे हैं। लेकिन देश में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ओवर वेट की समस्या अधिक देखने में आ रही है। देश में हर तीसरी महिला ओवर वेट है। जबकि पुरुषों में ये आंकड़ा कुछ हद तक सीमित है।

मोटापा या ओवर वेट के कारण

1. शारीरिक व्यायाम की कमी – लॉकडाउन के दौरान लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो गईं। इसके कारण घर में रहकर और अधिकतर एक स्थान पर बैठकर कार्य करने से लोगों में वजन बढ़ने का प्रमाण बढ़ा है।

2. जंक फूड का सेवन – व्यावसायिक अनुबंधों और आर्थिक प्रफुल्लता के कारण लोगों में जंक फूड के प्रति लगाव बढ़ा है। इससे महिलाओं में विशेषरूप से मोटापा बढ़ने की समस्या उत्पन्न हुई है।

3. हार्मोन असंतुलन – महिलाओं में वजन बढ़ने का एक कारण हार्मोन असंतुलन भी है। इसमें महिलाओं के कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। जिसके कारण महिलाएं मोटापा ग्रसित हो जाती हैं।

4. थायराइड ग्रसित होना – थायराइड की बीमारी से ग्रसित महिलाओं का वजन अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगता है। इसके लिए थायराइड का परीक्षण करवाकर उचित दवाई लेना आवश्यक है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.