हॉटेल में खाना ना ना ना! माहीम में कोरोना विस्फोट

कोरोना संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे है। यहां के संक्रमण के आंकड़ों को देखकर सरकार अब मिनी लॉकडाउन या लॉकडाउन लगाने पर विचार कर है। इस बीच सरकार के घटक दलों ने लॉकडाउन न लगाने का अनुरोध मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से किया है। लेकिन, सूत्रों के अनुसार सीएम कोरोना संक्रण के साइकल को तोड़ने के लिए लॉकडाउन पर विचार कर रहे हैं।

89

कोरोना संक्रमण का बढ़ता आंकड़ा अब डराने लगा है। लगता है मास्क, सैनिटाइजेशन और दूरियों को लोगों ने अपनाया होता तो कोरोना हर दर पर न होता। आज मुंबई में सबसे अधिक संक्रिमण का मामला सामने आया है। मार्च महीने में कोरोना ने शहर के 87,938 लोगों को अपने संक्रमण से जकड़ लिया। इस बीच होटल में भी इसका विस्फोट हो गया है। महीम के शोभा होटल को मुंबई महानगर पालिका ने सील कर दिया है।

इस होटल में शनिवार की सुबह एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके पश्चात सुरक्षा उपाय के रूप में सभी कर्मचारियों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें 10 कर्मचारी और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद मुबई महानगर पालिका के जी-नॉर्थ विभाग ने होटल को सील कर दिया है।

ये भी पढ़ें – उसके लिए रुका पीएम का भाषण और दौड़ पड़ी टीम! जानिये कौन है वो?

मार्च में कोरोना संक्रमण के बढ़े आंकड़े चिंता उत्पन्न कर रहे हैं। पिछले वर्ष सितंबर 2020 को 57,337 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद मार्च 2021 में संक्रमण ने नया शिखर खड़ा कर लिया है। इसके कारण पुणे में मिनी लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। सरकार मुंबई में लॉकडाउन या कड़े प्रतिबंध में से क्या लगाएं इस पर विचार कर रही है।

चलती रही सीएम की व्यापारियों से मंत्रणा
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए क्या किया जाए इसको लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दिन भर चर्चा करते रहे। सीएम ने मुंबई के नाट्य गृह, सिनेमा हॉल, मल्टिप्लेक्स संचालकों मुख्यमंत्री ने सहकार्य करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से इन व्यापारियों से चर्चा की। इस इवसर पर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, सांस्कृितिक कार्य मंत्री अमित देशमुख, प्रमुख सचिव सीताराम कुंट आदि उपस्थित थे।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.