लड़कों को पसंद नहीं आतीं लड़कियों की ये आदतें!

लड़कियों की कुछ आदतें लड़कों को बिलकुल भी पसंद नहीं आती हैं। वे उनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं।

142

लड़कों और लड़कियों की पसंद अलग-अलग होना कोई हैरानी की बात नहीं है। लेकिन ये स्वभाव कई बार मुसीबत के कारण बन जाते हैं। कहा यह भी जाता है कि घर-परिवार से लेकर शादी तक में लड़कों की बातों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। वास्तव में लड़कों की पासंद और नापंसद को लड़कियां जल्द पहचान लेती हैं और वे उनकी पसंद को अहमियत भी देने लगती हैं। लेकिन हर बार लड़कियों की पसंद को इग्नोर करना लड़कों को भारी पड़ सकता है।

कहा यह भी जाता है कि कुछ मामलों में लड़के ही पहले पहल करते हैं। जैसे प्रेम और शादी के मामले में लड़के ज्यादा ओपन होते हैं। ज्यादातर मामलों में शादी के लिए वे प्रस्ताव पहले देते हैं। लेकिन लड़के लड़कियों की कुछ आदतों को पसंद नहीं करते और वे इस मामले में समझौता करने को तैयार नहीं होते।

आइए जानते हैं, लड़कियों की कौन-सी आदतें लड़कों को पसंद नहीं आतीं।

मनमानी : हर बार लड़कियों की मनमानी लड़कों को पसंद नहीं आती है। लड़के ऐसी लड़की को भी पसंद नहीं करते, जो उन पर पूरा नियंत्रण रखना चाहती है।

खाने में शर्म महसूस होना: कुछ लड़कियों को पार्टी या डेट पर खाने में शर्म आती है। लड़कियों की खाने में शर्माने की आदत पुरुषों को पसंद नहीं आती।

संदेह: एक अच्छे रिश्ते में संदेह सबसे महत्वपूर्ण कारक है। हम ऐसे कई लोगों के उदाहरण के रुप में देख सकते हैं, जिनका जीवन संदेह या शक के कारण बर्बाद हो गया। लड़कों को ऐसी लड़कियां पसंद नहीं आतीं, जो हर बात पर शक करती हों। इसके अलावा लड़के छोटी-छोटी चीजों में दखल देने वाली लड़कियों से चार कदम दूर रहना पसंद करते हैं। लड़कियों को इस बारे में सोचना चाहिए।

छोटी-छोटी बातों पर बहस करना: रिश्ते में कुछ झगड़े होना सामान्य बात है। लेकिन इस मीठे झगड़े को एक हद तक ही सीमित रखना ही ठीक है। कई लड़कियां छोटी-छोटी बातों पर भी बहुत गुस्सा होती हैं। यह एक ऐसी चीज है, जो बहुत-से लड़कों को पसंद नहीं आती है। क्योंकि लड़कों को बहस करने वाली लड़कियां पसंद नहीं आती।

वश में रखने वाली लड़कियां: लड़कियां अक्सर लड़कों पर पाबंदियां थोपने लगती हैं। वे उनकी आदतों को बदलने की कोशिश करती हैं। ऐसा कर वे अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें उनकी स्वतंत्रता से वंचित करने का प्रयास करती हैं। वे लड़कों पर प्रतिबंध लगाती हैं, जैसे कि किससे बात करनी है, कब हंसना है, कब चैट करना है। साथ ही अगर वह किसी दूसरी लड़की से चैट करता है तो यह बात उसे और भी ज्यादा परेशान करती है। वह उस पर शक करने लगती है। लड़के ऐसी लड़कियों को पसंद नहीं करते।

जरूरत से ज्यादा परंपराओं को पालन करने वाली लड़कियां: लड़के हमेशा उन लड़कियों से दूर रहने की कोशिश करते हैं, जिनके लिए पैसा ही सब कुछ होता है। इसके साथ ही जरुरत से ज्यादा परंपराओं और प्रथाओं को मानने वाली लड़कियां भी लड़कों को पसंद नहीं आती हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.