स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है गिलोय? आयुष मंत्रालय ने किया स्पष्ट

गिलोय को लेकर कुछ दिनों से भ्रामक खबरें आ रही हैं। इस बारे में आयुष मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है।

138

गिलोय(गुडूची) से लीवर खराब होने की भ्रामक खबरों के बीच आयुष मंत्रालय ने दोहराया है कि यह स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसका सेहत पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। मंत्रालय के मुताबिक गुडूची यानि गिलोय का सेवन करने से शरीर में कोई जहरीला प्रभाव नहीं पड़ता।

गिलोय एक लाभकारी जड़ी बूटी
आयुष मंत्रालय के अनुसार गिलोय एक लाभकारी जड़ी बूटी है। गिलोय पर किए गए अध्ययन से पता चलता है कि यह जहरीला नहीं है। आयुर्वेदिक डॉ. राजेश कुमार ने बताया किसी दवा की सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है कि इसका उपयोग कैसे किया जा रहा है।

निर्धारित खुराक का करना चाहिए सेवन
खुराक उन महत्वपूर्ण कारकों में से एक है, जो किसी विशेष दवा की सुरक्षा को निर्धारित करते हैं। किसी भी चीज की अति ठीक नहीं है। गिलोय की खुराक चिकित्सकों द्वारा निर्धारित उचित मात्रा में दी जानी चाहिए। कई बीमारियों में गुडूची के औषधीय का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें डायरिया, अल्सर और कैंसर शामिल है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.