अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा तिथि घोषित, दर्शनार्थियों की प्रतीक्षा होगी पूरी

अयोध्या में श्री राम लला के मंदिर की प्रतीक्षा लंबे काल से हिंदू समाज को रहा है। अब इसकी पूर्ति का समय आ गया है।

215
अयोध्या श्री राम मंदिर

अयोध्या में श्री राम लला के भव्य मंदिर के दर्शन के व्याकुल हिंदुओं की प्रतीक्षा को अब विराम मिल जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने श्री राम लला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि घोषित कर दी है। 15 जनवरी, 2023 से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठा प्रारंभ होगी।

अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 15 जनवरी से आरंभ होगा और 24 जनवरी 2023 के दिन पूर्ण होगा। इसके बाद मुख्य मंदिर के गर्भ गृह का दर्शन भक्त भी कर सकते हैं। एक अनुमान के अनुसार मंदिर का कार्य अक्टूबर 2023 तक पूर्ण हो जाएगा। मुख्य द्वार पर स्वर्ण चढ़ाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।

बाल रूप की पूजा
अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति 8.5 फुट लंबी होगी। यह पांच से सात वर्ष के बालक के रूप में होगी। राम की जन्मस्थली अयोध्या में उनके बाल रूप की पूजा होती रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.