बिहार में अररिया जिले के सिमराही वार्ड संख्या 13 में सोमवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई लड़ाई में 50 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें भूस्वामी समेत मकान का निर्माण करने पहुंचे मिस्त्री, मजदूर व बच्चे को गोली लगने से घायल हो गया है।
बच्चे को भी लगी गोली
घायलों की संख्या आधा दर्जन से अधिक बताई जा रही है। जिसमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पांचों को रेफर कर दिया है। अनुमंडल अस्पताल इलाज कराने पहुंचे घायल में एक बच्चा भी शामिल है सभी को गोली लगी है।
ये लोग घायल
अस्पताल में इलाजरत घायलों में 65 वर्षीय गृहस्वामी ब्रह्मदेव यादव पिता स्व. शिवनंदन यादव, 18 वर्षीय अमित यादव पिता जय कुमार यादव एवं पांच वर्षीय बच्चा सत्यम कुमार पिता श्रवण शर्मा तीनो मिरदौल के सिमराही टोला वार्ड संख्या 13 के रहने वाले है। वहीं, अन्य घायलों में बढ़ई मिस्त्री में परवाहा वार्ड संख्या 11 के रहने वाले जय प्रकाश शर्मा पिता कारी शर्मा, नरपतगंज के गरगामा वार्ड संख्या 1 के रहने वाले समुद्र शर्मा पिता स्व. डोमन शर्मा शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- गोवा घूमने गए बेगूसराय के चाार लोगों की मौत, सेल्फी के चक्कर में चली गई जान
घटना के संदर्भ में घायल मिस्त्री ने बताया कि वे सभी काठ के मकान का निर्माण का कार्य कर रहे थे। इसी बीच विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ। वे लोग कुछ समझ पाते इसी बीच अचानक से अंधाधुंध गोली चलने लगी। गोली उन लोगों को लग गई और वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
इधर, अस्पताल में इलाजरत गृहस्वामी 65 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव के पोता मनीष यादव पिता पिंटू यादव ने बताया कि मिरदौल पंचायत के सिमराही टोला स्थित जमीन पर उसके दादा ब्रह्मदेव यादव मिस्त्री से काम करवा रहे थे। इसी बीच बिशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव, दुर्गानंद यादव, सिकंदर यादव सहित अज्ञात 50 से 55 लोग अचानक पहुंचे और उसके दादा को गाली गलौज करने लगे। इसी बीच आरोपितों ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया।