अमेरिका में फिर गोलीबारी, बच्ची सहित इतने लोगों की मौत

पुलिस ने हमलावर कीथ मेल्विन मूसा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास हथियार भी बरामद किया गया है।

173

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब फ्लोरिडा में 19 वर्षीय हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें नौ साल की बच्ची व एक टीवी पत्रकार सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। तीन लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।

दो की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई दिल दहलाने वाली वारदात में 19 वर्षीय युवक कीथ मेल्विन मूसा ने ओर्नाल्डो में टीवी चैनल में काम करने वाले एक पत्रकार पर हमला किया। गोलीबारी में उक्त पत्रकार के साथ नौ साल की बच्ची और बीस वर्षीय युवती की भी मौत हो गयी। गोलीबारी में एक अन्य पत्रकार और मारी गयी बच्ची की मां सहित तीन लोग घायल हो गए। इन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

हमलावर गिरफ्तार, हथियार बरामद
घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने हमलावर कीथ मेल्विन मूसा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास हथियार भी बरामद किया गया है। फिलहाल गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चला है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने कहा कि उनकी संवेदनाएं घटनाक्रम में मारे गए पत्रकार सहित सभी मृतक परिजनों के साथ हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.