महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर राज ठाकरे ने दी ये सलाह

राज ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बयानों से स्थिति बिगड़ती जा रही है।

120

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को किसी ने फिर भड़काने की कोशिश शुरू कर दी गई है। यह विवाद दोनों राज्यों के हित में नहीं है। इसलिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस पर विशेष ध्यान देकर शांति का प्रयास किया जाना चाहिए।

राज ठाकरे ने 6 दिसंबर को पत्रकारों से कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बयानों से स्थिति बिगड़ती जा रही है। इसलिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री को संयम रखना चाहिए। हो सकता है कि कर्नाटक के सीएम आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर इस तरह के बयान दे रहे हों, लेकिन सीमा विवाद बढ़ने पर दोनों राज्यों के नागरिकों को तकलीफ हो रही है। महाराष्ट्र के वाहनों की तोड़फोड़ और मराठी लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। सीमा विवाद का मसला चर्चा और मध्यस्थता से सुलझाया जाना चाहिए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.