माटुंगा-ठाणे और पनवेल-वाशी के यात्री जान लें, रविवार को रहेगा मेगा ब्लॉक

96

मध्य रेल, मुंबई मंडल अपने उपनगरीय खंडों पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए 16 अक्टूबर 2022 को मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। ब्लॉक के दौरान माटुंगा-ठाणे अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.45 बजे तक एवं पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

मध्य रेल, मुंबई मंडल के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार माटुंगा-ठाणे अप और डाउन स्लो लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.18 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से कल्याण की ओर छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और ठाणे स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, जो सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड, ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे फिर डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। ये गाड़ियां निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

इसी तरह सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.10 बजे तक कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाओं को ठाणे और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो ठाणे, मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन में रुकेंगी आगे माटुंगा में अप स्लो लाइन पर फिर डायवर्ट की जाएंगी और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें – माहिम किले के अच्छे दिन! दशकों बाद हटाया जा रहा कट्टरवादियों का कब्जा

इसी प्रकार पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल, बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। इसी तरह सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर, नेरुल और खारकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी, नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी खंड पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.