बीएमसी ने राणे के उस आवेदन को किया खारिज, नोटिस भेजकर दिया ये निर्देश

मुंबई मनपा की टीम ने राणे के आवास आधीश बंगले पर हुए अवैध निर्माण का सर्वेक्षण किया था और उसे हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद उन्होंने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी।

113

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुंबई स्थित आधीश बंगले पर हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए मुंबई महानगरपालिका ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में राणे को 15 दिनों के अंदर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया है। 15 दिनों में अवैध निर्माण न हटाने पर बीएमसी की टीम खुद अवैध निर्माण तोड़ेगी और इसका खर्च नारायण राणे से वसूल करेगी। नोटिस में अवैध निर्माण को नियमित करने के नारायण राणे के आवेदन को निरस्त करने की जानकारी दी गई है।

उच्च न्यायालय ने दी थी यह सलाह
जानकारी के अनुसार मुंबई मनपा की टीम ने राणे के आवास आधीश बंगले पर हुए अवैध निर्माण का सर्वेक्षण किया था और उसे हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद उन्होंने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। न्यायालय ने राणे को बीएमसी के पास अवैध निर्माण नियमित करने के लिए आवेदन करने को कहा था और याचिका को निरस्त कर दिया था।

मनपा में दिया था आवेदन
इसके बाद नारायण राणे ने उनके आवास पर हुए अवैध निर्माण को नियमित करने के लिए आवेदन दिया। लेकिन महानगरपालिका ने राणे के आवास पर हुए अवैध निर्माण को नियमित करने से मना कर दिया है और उन्हें अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। इससे नारायण राणे की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.