भोपाल में ऑक्सीजन सिलेंडर की लूट! जानिये क्या है मामला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही कई जिलों के अस्पतालों में ऑक्सीजन के बिना जिंदगी की सांसें टूटती दिख रही हैं।

114

देश में कोरोना की सुनामी के बीच ऑक्सीजन की कमी बड़ी समस्या बन गई है। महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक इस समस्या से जूझ रहे हैं। कई प्रदेशों ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द ऑक्सीजन सप्लाई करने की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान मिलता नजर नहीं आ रहा है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही कई जिलों के अस्पतालों में ऑक्सीजन के बिना जिंदगी की सांसें टूटती दिख रही हैं। इस हालत में दामोह में ऑक्सीजन के सिलेंडरों की लूट मचने का ममाला सामने आया है।

ये है मामला
दामोह के जिला अस्पताल से 20 अप्रैल की रात लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिया। जिले के कलेक्टर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जैसे ही ऑक्सीजन सिलेंडर का ट्रक अस्पताल में पहुंचा, लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर की लूट मचा दी और ले जाकर अपने मरीजों के पास रख दिया। हालांकि अस्पताल में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ेंः कोरोना की सुनामी के बीच आंदोलनकारी किसानों की खतरनाक जिद!

ये भी पढ़ेंः राजनीतिक चक्रव्यूह में फंस गए ‘अभिमन्यु’? स्थानांतरण की इतनी जल्दबाजी

इन प्रदेशों में ऑक्सीजन की कमी
महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली आदि राज्यों के ज्यादातर अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है। इन राज्यों ने केंद्र ने जल्द से जल्द ऑक्सीजन आपूर्ति की मांग की है। हालांकि देश में इस कमी को दूर करने के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाई है, लेकिन अभी तक इन राज्यों में उसकी आपूर्ति नहीं की जा सकी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.