कैसे कंट्रोल होगा कोरोना?… देखें वीडियो और हो जाएं सतर्क

कोरोना के बढ़ संक्रमण से मायानगरी मुबंई में मरीजों के आकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग कोरोना दिशा-निर्देशों के पालन में आनाकानी कर रहे हैं। जिससे न सिर्फ उनकी जान को खतरा है बल्कि, समाज को भी ऐसे लोगों से खतरा उत्पन्न हो गया है।

100

देश में 4 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। महामारी पर नियंत्रण करने के लिए निरंतर प्रयत्न किये जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद महाराष्ट्र में स्थिति बिगड़ रही है। पिछले चौबीस घंटों की बात करें तो देश की कुल संख्या का 85 प्रतिशत संक्रमण का आंकड़ा मात्र छह प्रदेशों से है।

इसमें महाराष्ट्र सबसे ऊपर है जहां 25,681 संक्रमित पाए गए हैं। परिस्थिति के बिगड़ते रूप के देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी राज्य की जनता से कोरोना नियमों के पालन की अपील की है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में कई बार कहा है कि लॉकडाउन के पक्ष में वे बिल्कुल नहीं हैं लेकिन लोगों को इसके लिए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना आवश्यक है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 3,062 संक्रमित मिले हैं।

ये भी पढ़ें – सेना को फायर पॉवर… देश में बनेगी कारगिल के बंकर ध्वस्त करनेवाली मिसाइल

मुंबई में परिस्थिति तेजी से बदल रही है। इसके लिए मुंबई महानगर पालिका और राज्य सरकार ने कुछ निर्बंध लागू किये हैं। इसमें मास्क पहनना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। लेकिन इसी को लेकर लोग लड़ाई कर लेते हैं। ऐसी ही एक मारपीट कांदीवली के चारकोप में हो गई। जब महिला मार्शल ने एक राहगीर महिला को मास्क न पहनने के लिए टोका तो राहगीर भड़क गई। उसे फाइन के लिए मार्शल ने जब रोका तो महिला राहगीर ने लात-घूसों ने पिटाई शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस इसे महिलाओं का होने के कारण समझाती बुझाती ही नजर आई।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.