महाराष्ट्र के नासिक में भारतीय जनता पार्टी के भाई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उसे एसीबी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। संजय पटेल नामक यह आरोपी नासिक महानगरपालिका में आवास- जल आपूर्ति विभाग में कार्यरत था। उसने नल कनेक्शन के लिए 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद मामला 10 हजार में तय हुआ था। शिकायत मिलने पर एसीबी अधिकारियों ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। संजय पटेल नामक ये आरोपी महानगरपालिका में क्लर्क के रुप में कार्यरत है।