मुंबईकर जानें कहां है रविवार को मेगा ब्लॉक, यहां है पढ़ें पूरी जानकारी

मध्य रेल दिनांक 11.06.2023 को रखरखाव कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक संचालित करेगा।

227
Photo : File

मध्य रेल (Central Railway) 11.06.2023 यानी रविवार को मुंबई मंडल (Mumbai Division) पर विभिन्न इंजीनियरिंग (Various Engineering) और रखरखाव कार्यों (Maintenance Works) को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक (Mega Block) संचालित करेगा।

मेन लाइन
ब्लॉक खंड:- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार के बीच
ब्लॉक चालू और समय:- अप और डाउन धीमी लाइनें सुबह 10.55 बजे से दोपहर 03.55 बजे तक

ब्लॉक विवरण
सुबह 10.48 बजे से दोपहर 03.49 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी, भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे डाउन पर रिडायवर्ट की जाएंगी।

सुबह 10.41 बजे से दोपहर 03.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो सेवाएं विद्याविहार और सीएसएमटी के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

यह भी पढ़ें- लालू के पूत की जगहंसाई! ऐसा है कारण

हार्बर लाइन
ब्लॉक खंड:- पनवेल और वाशी स्टेशनों के बीच (बेलापुर-खरकोपर बीएसयू लाइन को छोड़कर)
ब्लॉक समय:- सुबह 11.05 बजे से शाम 04.05 बजे तक

ब्लॉक विवरण
सुबह 10.33 बजे से दोपहर 03.49 बजे तक पनवेल से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 09.45 बजे से दोपहर 03.12 बजे तक सीएसएमटी से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

ब्लॉक के दौरान चलने वाली सामान्य ट्रेन का विवरण
ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरूल-खरकोपर के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।
ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी-वाशी सेक्शन पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।
ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरूल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

ये मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि रेल प्रशासन को सहयोग करें।

देखें यह वीडियो- गाते-गाते धूप से बचने के उपाय सिखा रहे गुरुजी, देखें वायरल टीचर का अनोखा अंदाज

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.