Delhi: इस सीजन का सबसे न्यूनतम पारा, कड़ाके की ठंड शुरू, जानें कितना आया तापमान

पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया। उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर कोहरे का असर रहा।

954

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा तेजी से गिरने लगा है। हाड़ गला देने वाली ठंड शुरू हो गई है। दिल्ली के सफदरजंग (Safdarjung) में आज (शुक्रवार) सुबह न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस सीजन में दिल्ली का सबसे न्यूनतम तापमान का स्तर है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने एक्स हैंडल पर दी।

उत्तर भारत में छाया कोहरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह 8:30 बजे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5 से10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था।

विभाग के अनुसार आज सुबह 5ः30 बजे पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा (Fog) देखा गया। उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर कोहरे का असर रहा।

यह भी पढ़ें – Israel-Hamas war: गाजा पट्टी में हमास की कमर टूटी, आत्मसमर्पण के लिए मजबूर आतंकी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.