भारतीय हॉकी टीम की हार के बाद पीएम ने ऐसे बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला!

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमी फाइनल में 41 साल बाद जगह बनाई थी। देश को टीम से बड़ी उम्मीदें थीं।

94

भारतीय हॉकी के लिए 3 अगस्त का दिन बेहद खास था। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमी फाइनल में जगह बनाई थी। देश को टीम से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह उम्मीद टूट गई। 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीतने की उम्मीद जगी थी, लेकिन बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

मैच हारने के बाद पीएम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए ट्वीट किया, ‘हार और जीत तो जिंदगी का हिस्सा हैं। हमारी पुरुषों की टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और वही मायने रखता है। अगले मैच के लिए टीम को शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।’

पीएम भी देख रहे थे मैच
बता दें कि टीम इंडिया की जीत के लिए देश के करोड़ों लोग दुआ कर रहे थे। लाखों लोग मैच को लाइव देख रहे थे। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने व्यस्तम दिनचर्या के बावजूद समय निकालकर लाइव हॉकी मैच देख रहे थे। सोशल मीडिया भी तरह-तरह के कमेंट आ रहे थे। लेकिन आखिरकार भारतीय हॉकी टीम की बेल्जियम से हार के बाद सभी का सपना टूट गया।

पीएम का महत्वपूर्ण संदेश
पीएम मोदी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए हॉकी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण संदेश लिखा,’हार और जीत तो जिंदगी का हिस्सा हैं। हमारी पुरुषों की टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और वही मायने रखता है। अगले मैच के लिए टीम को शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।’ मैच को देखने के लिए स्टेडियम में भारत की महिला हॉकी टीम भी मौजूद थी। टीम ओलंपिक इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.