Hockey India League: हीरो हॉकी इंडिया लीग का बिगुल बजा, महिला लीग 28 दिसंबर से और पुरुष लीग 3 जनवरी से होगी शुरू

पुरुष लीग पहली बार तीन शहरों- चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में खेली जाएगी, जबकि महिला लीग के सभी 13 मैच रांची में होंगे। पुरुष लीग में 8 और महिला लीग में 4 टीमें लेंगी हिस्सा।

127
Press conference announcing Hero Hockey India League schedule.
The schedule for the Hero Hockey India League was unveiled.

भारत (India) की प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिता, हीरो हॉकी इंडिया लीग (Hero Hockey India League) के 2025-26 सीजन के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। शनिवार को रांची (Ranchi) में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि महिला लीग (Women’s League) की शुरुआत 28 दिसंबर 2025 से होगी, जबकि पुरुष लीग (Men’s League) का आगाज़ 3 जनवरी 2026 को होगा।

झारखंड के खेल मंत्री सुदीव्य कुमार और हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह की उपस्थिति में यह घोषणा की गई। इस अवसर पर रांची रॉयल्स टीम का नया आधिकारिक लोगो भी लॉन्च किया गया।

यह भी पढ़ें – Naxalite Killed Villagers: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दाे ग्रामीणों की धारदार हथियार से की हत्या

महिला HIL: 28 दिसंबर से रांची में घमासान
महिला हीरो एचआईएल की शुरुआत 28 दिसंबर 2025 को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में होगी। उद्घाटन मैच रांची रॉयल्स और एसजी पाइपर्स के बीच खेला जाएगा।

टीमें (4): रांची रॉयल्स, एसजी पाइपर्स, जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब, और श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स।

फॉर्मेट: डबल राउंड-रॉबिन (हर टीम एक-दूसरे से दो बार खेलेगी)।

कुल मैच: 13

फाइनल: 10 जनवरी 2026 (लीग चरण की शीर्ष दो टीमों के बीच)।

पुरुष HIL: तीन शहरों में 33 रोमांचक मैच
इस बार पुरुष लीग का विस्तार करते हुए इसे तीन शहरों में आयोजित किया जाएगा। इसका आगाज़ 3 जनवरी 2026 को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में होगा, जहाँ मेज़बान तमिलनाडु ड्रैगन्स का सामना हैदराबाद तूफान्स से होगा।

टीमें (8): तमिलनाडु ड्रैगन्स, हैदराबाद तूफान्स, जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब, श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स (पिछली चैंपियन), वेदांता कलिंगा लैंसर्स, रांची रॉयल्स, एसजी पाइपर्स और एचआईएल गवर्निंग काउंसिल।

कुल मैच: 33

फॉर्मेट और वेन्यू:

पहला चरण: चेन्नई (3-9 जनवरी)

दूसरा चरण: रांची (11-16 जनवरी)

तीसरा चरण: भुवनेश्वर (17-26 जनवरी)

प्लेऑफ़: शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ़ में पहुंचेंगी।

फाइनल: 26 जनवरी 2026 (कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर)।

‘हॉकी का त्यौहार’ – दिलीप तिर्की
एचआईएल गवर्निंग कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “पुरुष लीग को तीन शहरों में विस्तार देना हमारे लिए गर्व की बात है। इससे देशभर के हॉकी प्रेमी सीधे मैदान पर रोमांच का अनुभव कर पाएंगे।” उन्होंने कहा कि यह सीज़न नए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।

वहीं, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने इसे ‘हॉकी का त्यौहार’ बताते हुए कहा कि यह सीज़न अब तक का सबसे रोमांचक साबित होगा, जिसमें 10 से अधिक देशों के शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.