Asia Cup 2023 Final: मोहम्मद सिराज ने कोलंबो में मचाया तहलका, एक ओवर में झटके चार विकेट

एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है।

258

आखिरकार एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। 19 दिनों के इस टूर्नामेंट का आज 13वां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। फाइनल (Final) में भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) की टीमें आमने-सामने हैं। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत ने सात और श्रीलंका ने छह बार इस खिताब को जीता है। पिछली बार भारत ने 2018 में एशिया कप जीता था और अब टीम की नजर पांच साल बाद आठवीं बार इस खिताब को जीतने पर होगी। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।

सिराज ने मेडन ओवर फेंका
सिराज ने दूसरे ओवर में कोई रन नहीं दिया। उन्होंने मेडन ओवर फेंका। दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर सात रन है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023 Final: श्रीलंका ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का किया फैसला

श्रीलंका की आधी टीम आउट
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपना कहर बरपाया और एक ही ओवर में श्रीलंका के 4 विकेट गिरा दिए। उन्होंने ऐसा कहर दिखाया कि 12 रन पर श्रीलंका की आधी टीम आउट हो गई।

श्रीलंका ने 6 विकेट गंवाकर बनाए 13 रन
श्रीलंका ने 6 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 13 रन बनाए। दासुन शनका जीरो पर खेल रहे हैं। कुसल मेडिंस 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए बुमराह ने 3 ओवरों में 8 रन देकर एक विकेट लिया है। सिराज ने 5 विकेट लिए हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.