इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने IPL 2026 सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल किया है। KKR ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) को अपना नया हेड कोच (Head Coach) नियुक्त किया है। नायर, चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे, जिन्हें IPL 2025 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पद से हटा दिया गया था।
अभिषेक नायर को भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच और KKR के पूर्व मेंटॉर गौतम गंभीर का करीबी दोस्त माना जाता है। दोनों ने KKR के सफल IPL 2024 अभियान में एक साथ काम किया था, जब गंभीर मेंटॉर और नायर सहायक कोच की भूमिका में थे।
यह भी पढ़ें – Uttar Pradesh: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में लगी आग, 39 यात्री सुरक्षित निकाले गए
केकेआर के साथ पुराना है नाता
अभिषेक नायर का केकेआर के साथ जुड़ाव काफी पुराना है। वह पहले भी टीम के साथ सहायक कोच और टैलेंट स्काउट (प्रतिभा खोजी) के तौर पर काम कर चुके हैं। रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को खोजने और निखारने का श्रेय भी नायर को दिया जाता है।
टीम इंडिया में भी रहे गंभीर के साथ
केकेआर को 2024 में चैंपियन बनाने के बाद, गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने और अभिषेक नायर भी उनके साथ सहायक कोच के तौर पर टीम इंडिया से जुड़े। हालांकि, हालिया कुछ सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न रहने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।
पंडित की जगह लेंगे नायर
केकेआर ने 2024 में खिताब जीतने के बाद चंद्रकांत पंडित पर भरोसा जताया था, लेकिन IPL 2025 सीजन टीम के लिए बेहद खराब रहा और टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसी प्रदर्शन के चलते पंडित को हटना पड़ा। अब फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर अपने पुराने सहयोगी अभिषेक नायर पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
