राष्ट्रमंडल खेलः सिंधु और लक्ष्य से स्वर्ण की उम्मीद! जानिये, भारत के पास कितने पदक जीतने का है मौका

राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारत को कम से कम पांच पदक मिलने तय हैं। ऐसे में भारत के पदकों की संख्या 60 तक पहुंचेगी।

81

कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेलों) 2022 में भारत को अब तक 55 पदक मिल चुके हैं। इनमें 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। 8 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों के पास छह और पदक जीतने का मौका है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विक चिराग की जोड़ी स्वर्ण पदक जिता सकती है। टेबल टेनिस में शरथ कमल के पास स्वर्ण और साथियान के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम भी स्वर्ण पदक जीत सकती है।

राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारत को कम से कम पांच पदक मिलने तय हैं। ऐसे में भारत के पदकों की संख्या 60 तक पहुंचेगी, लेकिन साथियान ने जीत हासिल की तो भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुल 61 पदक जीत सकता है।

10वाें दिन झटके 15 पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2022 का 10वां दिन भारत के लिए स्वर्णिम दिन साबित हुआ। भारत ने 7 अगस्त को पांच स्वर्ण,चार रजत और छह कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण मुक्केबाजी में आए। चौथा स्वर्ण पदक ट्रिपल जंप में आया। इसके अलावा टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स में अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने कमाल दिखाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वही, भारतीय महिला और हॉकी टीम ने क्रमशः रजत और कांस्य जीता।

मुक्केबाजी में आए तीन स्वर्ण पदक, एक रजत
आज 10वें दिन तीन मुक्केबाजों – निकहत जरीन (महिला लाइट फ्लाईवेट), अमित पंघाल (पुरुषों का फ्लाईवेट) और नीतू (महिलाओं का न्यूनतम वजन) ने अपने-अपने फाइनल जीते।

भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 7 अगस्त को भारत को 17वां स्वर्ण पदक दिलाया। निकहत ने महिला लाइट फ्लाईवेट (50 किग्रा) वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

जरीन से पहले आज भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास और अमित पंघाल ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। नीतू ने रविवार को स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया।

वहीं, पुरूषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अमित ने स्वर्ण पदक मुकाबले में इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया और रविवार को मुक्केबाजी में स्वर्ण जीता।

सुपर हेवीवेट कैटेगरी यानी 92 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के सागर अहलावत को रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में इंग्लैंड के डेलिशियस ओरी ने 5-0 से हरा दिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.