Asian Games: स्कीट शूटिंग में भारतीयों ने जीता कांस्य

अब भारत के पास चल रहे हांगझू मीट में पांच स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक के साथ 20 पदक हो गए हैं।

102

चीन के हांगझू चल रहे एशियाई खेलों (Asian Games) की शूटिंग स्पर्धा में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। अंगद वीर सिंह, गुरजोत सिंह और आनंद जीत सिंह की तिकड़ी ने 27 सितंबर को 355 के स्कोर के साथ पुरुषों की शॉटगन स्कीट टीम (Shotgun Skeet Team) में कांस्य पदक जीता।

शूटिंग में जीते 10 पदक
355 अंकों के साथ भारत ने कांस्य पदक (bronze medal) हासिल किया. स्वर्ण पदक 362 अंकों के साथ चीन को मिला और कतर ने 359 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। शूटिंग स्पर्धा (shooting competition) में यह भारत का दसवां पदक है। इससे पहले, भारत की सिफ्त कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत फाइनल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि आशी चौकसे ने कांस्य पदक जीता, जिससे देश को डबल पोडियम फिनिश मिली।

विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा
469.6 अंकों के स्कोर के साथ, सिफ्त ने न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया, बल्कि विश्व रिकॉर्ड, एशियाई रिकॉर्ड और एशियाई खेलों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। विश्व रिकॉर्ड ग्रेट ब्रिटेन के पास था, एशियाई रिकॉर्ड चीन के पास था और एशियाई खेलों का रिकॉर्ड पहले मंगोलिया के पास था। इससे पहले आज, मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की भारतीय निशानेबाजी तिकड़ी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

10 मीटर एयर राइफल में भी विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम
इसके अलावा, आशी चौकसे, मानिनी कौशिक और सिफ्त कौर समारा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी टीम शूटिंग स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक हासिल किया। दिव्यांश सिंह पंवार, रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की टीम ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। इसके अलावा महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम में मेहुली घोष, रमिता जिंदल और आशी चौकसे की तिकड़ी को रजत मिला था।

भारत के नाम अब तक 20 पदक
रमिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया। ऐश्वर्या ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता था। आदर्श सिंह, विजयवीर सिद्धू और अनीश भानवाला की पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल तिकड़ी ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया था। अब भारत के पास चल रहे हांगझू मीट में पांच स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक के साथ 20 पदक हो गए हैं।

यह भी पढ़ें – बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, लगाया अवैध वसूली का आरोप

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.