यमुना में बाढ़: दिल्ली को राहत, अब आगरा को आफत

दिल्ली में यमुना का विकराल रूप धीरे-धीरे शांत होता जा रहा है।

147

दिल्ली (Delhi) में कई दिनों की भारी बारिश (Rain) और हरियाणा (Haryana) के हथिनीकुंड बैराज (Hathinikund Barrage) से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के तट टूटने से लाल किला, कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस, राजघाट और आईटीओ समेत शहर के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। हजारों लोगों को निचले इलाकों से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। दिल्ली में यमुना (Yamuna) ने 1978 में बना अपना ही रिकॉर्ड 207.49 मीटर तोड़ दिया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी (Water) सड़कों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत के लिए एनडीआरएफ की कई टीमें दिल्ली में तैनात हैं। अगले 24 घंटों में यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट होने की उम्मीद है। वहीं भारतीय सेना ने आईटीओ बैराज के 5 गेटों को जाम करने वाली गाद और कीचड़ को साफ करने का काम भी पूरा कर लिया है। आईटीओ का एक बैराज भी खोल दिया गया है, जिससे यमुना का जलस्तर घट जाएगा।

यह भी पढ़ें- रिश्वत लेते गिरफ्तार पुलिस इंस्पेक्टर और कांस्टेबल, एसीबी कर रही जांच

आगरा में यमुना अब खतरे के निशान से महज 14 फीट नीचे बह रही है। हथिनी कुंड और गोकुल बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ की स्थिति हो गई है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शहर का मुख्य श्मशान घाट ताजगंज जलमग्न हो गया है और बल्केश्वर घाट और कैलाश महादेव मंदिर की सीढ़ियाँ जलमग्न हो गई हैं। प्रशासन ने यमुना किनारे बने मकानों पर खतरे के निशान लगा दिए हैं और मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाढ़ चौकियों पर व्यवस्था की गई है और नावों के जरिए घाटों की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को लाइफ जैकेट और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया है।

भाजपा सरकार हरियाणा से दिल्ली की ओर अधिक पानी छोड़: आप
इस बीच आम आदमी पार्टी ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ के लिए भाजपा जिम्मेदार है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने जानबूझकर अचानक यमुना नदी में दिल्ली की ओर अधिक पानी छोड़ दिया। इससे यमुना उफान पर आ गई और दिल्ली शहर में भी पानी घुस गया।

दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं: भाजपा
भाजपा ने आम आदमी पार्टी के इन आरोपों को खारिज कर दिया है। भाजपा ने कहा कि ये प्राकृतिक आपदा है। इसे लेकर ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए।’ ये बारिश का पानी है। पहाड़ों पर इतनी बारिश हुई कि यहां पानी भी ज्यादा हो गया। अगर दिल्ली में ड्रेनेज सिस्टम अच्छा होता तो ये स्थिति नहीं होती।

देखें यह वीडियो- मीडिया कैमरे के सामने एक्टिंग करती पाकिस्तानी सीमा, जासूस के राज खुले!

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.