Karnataka: बेटे का गुस्सा मां पर, निर्वस्त्र कर महिला की पिटाई, NCW ने लिया संज्ञान

रेखा शर्मा ने आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। यह टीम घटनास्थल पर जाकर छानबीन कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

939

Karnataka: कर्नाटक में एक 42 वर्षीय महिला को निर्वस्त्र (woman naked) कर बिजली के खंभे से बांधने की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ( NCW) ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की।

रेखा शर्मा ने आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। यह टीम घटनास्थल पर जाकर छानबीन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। यह टीम आज कर्नाटक रवाना होगी। आयोग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से 17 दिसंबर तक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

बेटे की सजा मां को, अब तक सात गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि 10 दिसंबर को बेलगावी जिले में इस महिला को उसके बेटे के एक लड़की के साथ भाग जाने के बाद नग्न कर घुमाया गया और बिजली के खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद महिला के घर में आग लगा दी गई। इस घटना में पुलिस ने अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार (Arrested)  किया है।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिलः Hardeep Puri

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.