मुंबई में जुलाई महीने में रिकॉर्ड बारिश! जानिये, किस क्षेत्र में कितनी हुई वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई को मुंबई की हुई भारी बारिश ने जुलाई 2020 में बनाए गए 1,502.6 मिमी के रिकॉर्ड को पार कर लिया।

174

मुंबई में रात से हो रही भारी बारिश से मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। इसका असर सड़क यातायात के साथ मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाले हार्बर रेलवे की लोकल सेवा भी पड़ा है, जबकि पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे की सेवा सुचारु रूप से चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में हो रही बारिश ने जुलाई महीने में होने वाली बारिश के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जलनिकासी का काम मुंबई महानगरपालिका कर्मी पंपिंग के सहयोग से कर रहे हैं।

सांताक्रूज में सबसे अधिक वर्षा
मौसम विभाग ने कोलाबा और सांताक्रूज़ में क्रमश: 124.8 मिमी और 124 मिमी बारिश दर्ज की है। चर्चगेट, मरीन लाइंस में सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। इस तरह के हालात दादर, माटुंगा, किंगसर्कल, लालबाग, अंधेरी, कुर्ला आदि स्थानों पर भी हैं। मुंबई नगर निगम कर्मी जलनिकासी कर रहे हैं, लेकिन लगातार अचानक भारी बारिश होने से स्थिति पहले जैसी ही बन जा रही है। इससे नागरिकों का हाल बेहाल हो रहा है।

अमरनाथ यात्राः कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं का 25वां जत्था रवाना, शामिल हैं ‘इतने’ तीर्थयात्री

टूटा जुलाई 2020 का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई को मुंबई की हुई भारी बारिश ने जुलाई 2020 में बनाए गए 1,502.6 मिमी के रिकॉर्ड को पार कर लिया। अब तक जुलाई महीने में कुल वर्षा 1,512.7 मिमी तक हुई और इस वर्ष के जुलाई माह में वर्षा का एक नया रिकॉर्ड बन गया है। 26 जुलाई को हुई बारिश ने जुलाई 2005 की याद दिला दी, जब मुंबई में एक ही दिन में 944 मिमी बारिश हुई थी। जुलाई 2005 कुल मासिक वर्षा 1454.4 मिमी दर्ज की गई थी। यह इस महीने दर्ज की गई बारिश से 58 मिमी कम थी। मुंबई में 25 जून से बारिश की शुरुआत हुई और एक महीने के भीतर मुंबई में 2,000 मिमी तक बारिश दर्ज की जा चुकी है। शहर में पहली बार 1,000 मिमी बारिश 21 जुलाई तक और उसके बाद पांच दिनों में 1,000 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.